शिमला, 25 मई 2026
भारतीय जनता पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिला। इस बैठक के दौरान नेताओं ने प्रदेश की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति, कानून व्यवस्था और जनता से जुड़े विभिन्न संवेदनशील विषयों को राज्यपाल के समक्ष रखा। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे जनहित के इन मामलों पर उचित संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व मंत्री भी शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, जिलाध्यक्ष केशव चौहान, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर एवं कुसुम सदरेट उपस्थित रहे। इनके साथ ही कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता गणेश दत्त, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।