धर्मशाला नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है और चुनाव प्रभारी पवन काजल ने सभी 17 वार्डों में बड़ी जीत का दावा ठोंक दिया है। काजल का कहना है कि सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और धर्मशाला के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये से जनता में भारी नाराजगी है, जिसका जवाब इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अपनी विकासकारी नीतियों के साथ मैदान में है और कांग्रेस की विफलताओं का पर्दाफाश करके भारी बहुमत हासिल करेगी। पवन काजल के अनुसार, कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है क्योंकि पिछले सालों में विकास के नाम पर केवल लोगों को गुमराह किया गया है।


















