धर्मशाला, 9 मई 2026
नगर निगम धर्मशाला के आगामी चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी रविवार, 10 मई को धर्मशाला के ऐतिहासिक दाड़ी मेला मैदान में एक विशाल ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ के जरिए अपनी चुनावी शक्ति का प्रदर्शन करने जा रही है। दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाले इस सम्मेलन में भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा और सह-मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु ने बताया कि इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। उनके साथ हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

साथ ही, कांगड़ा के विधायक व धर्मशाला चुनाव प्रभारी पवन काजल और स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा की मौजूदगी में आगामी रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद करना है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस मंच से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ किया जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ-साथ घर-घर जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने की रणनीति साझा की जाएगी।

धर्मशाला नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है।