The request cannot be completed because you have exceeded your quota.प्रिया शर्मा कुल्लू : जिले की लग घाटी में खराब सड़कों को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त कुल्लू से मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं, जिसके कारण बड़े वाहन नहीं चल पा रहे और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि अब केवल छोटी जीपें ही किसी तरह आवाजाही कर पा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
चोपादसा पंचायत की पूर्व प्रधान विमला ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दी गई ग्रामीण विकास योजनाओं को भी पूरा नहीं किया गया और कई काम बीच में ही रोक दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधूरे कार्यों के कारण आज क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि
लग घाटी की सड़कों की तुरंत मरम्मत और सुधार किया जाए
लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए
परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए




















