घुमारवीं (बिलासपुर), 2 अप्रैल:
हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज अपना 54वां जन्मदिन जनसेवा और सादगी के संकल्प के साथ मनाया। घुमारवीं के चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने अपनी धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा मंदिर परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री राजेश धर्माणी ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता का अटूट स्नेह ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।