सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मंडी जिला की नाचन विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने नैहरा पंचायत भवन के उद्घाटन अवसर पर मंच से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण को लेकर बेवजह राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया और भवन के उद्घाटन को रोकने का प्रयास किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि भवन का निर्माण पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान स्वीकृत हुआ था, जबकि वर्तमान सरकार की ओर से इस पर कोई भी वित्तीय सहयोग नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/educatithe-way-for-a-breval-singh-pathania/
इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के नाम पर भवन को ताला लगाने के निर्देश दिए गए, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मंच से बोलते हुए विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और जनता के कार्यों में बाधा डालने से बचना चाहिए, अन्यथा कड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वे कार्रवाई पर उतरे तो संबंधित अधिकारी विकास खंड गोहर में कार्य करने की स्थिति में नहीं रहेंगे।





















