सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। कुल्लू के शोभला मल्टीप्लेक्स में अचानक सन्नाटा टूट गया जब बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के प्रचार के सिलसिले में वहां पहुंच गए। अभिनेता के पहुंचते ही दर्शक और प्रशंसकों की भीड़ एकत्रित हो गई और मल्टीप्लेक्स परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। सनी देओल ने मल्टीप्लेक्स में ‘बॉर्डर-2’ की स्क्रीनिंग देखी और इसके बाद उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की। इस दौरान फैंस ने उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए।
अभिनेता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गर्मजोशी से अभिवादन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सनी देओल की एक झलक पाने के लिए युवा और परिवारों में खासा उत्साह देखा गया, वहीं मल्टीप्लेक्स परिसर में कुछ समय के लिए उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस खास मौके को यादगार बताया और अभिनेता के स्वागत में अपनी खुशियों का इज़हार किया।
कुल्लू से प्रिया शर्मा की रिपोर्ट।




















