सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स (एबीवीआईएमएएस) ने शीतकालीन खेल सत्र की शुरुआत करते हुए स्कीइंग पाठ्यक्रमों का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 109 प्रतिभागी बेसिक एवं एडवांस स्कीइंग कोर्स में भाग ले रहे हैं, जो 27 जनवरी से 14 दिनों तक चलेंगे। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान ने बताया कि पहले 13 जनवरी से शुरू होने वाला कोर्स पर्याप्त हिमपात न होने और प्रतिकूल मौसम के कारण रद्द किया गया था, लेकिन बाद में मौसम अनुकूल होने पर वर्तमान पाठ्यक्रमों को सुरक्षित रूप से शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/cpposition-to-vbg-ram-schemejai-ram-thakur/
इसके साथ ही एबीवीआईएमएएस ने यह भी घोषणा की कि बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्कीइंग कोर्स की अगली श्रृंखला 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जिससे भविष्य में इच्छुक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि संस्थान पहली बार स्नोबोर्डिंग कोर्स भी शुरू करने जा रहा है, जिसे सीमित सीटों के साथ संचालित किया जाएगा ताकि प्रतिभागियों को बेहतर और केंद्रित प्रशिक्षण मिल सके। एबीवीआईएमएएस देश में शीतकालीन खेलों और पर्वतारोहण प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र माना जाता है और इसने अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया है। संस्थान की यह पहल न केवल खेलों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित करेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।





















