सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने रामपुर डिपो समेत प्रदेश के कई सरकारी डिपुओं में सरसों के तेल की अनुपलब्धता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह स्थिति सुक्खू सरकार की लचर आपूर्ति व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का सीधा प्रमाण है। संदीपनी ने कहा कि जबकि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे कर रही है, आम जनता को अब बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/ilitary-history-life-on-display-indian-armys-special-fair-in-shimla/
त्योहारों के समय राशन की कमी गरीब और मध्यम वर्ग के लिए गंभीर समस्या बन जाती है, क्योंकि उन्हें बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। संदीपनी ने कहा कि सरकार न तो समय पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर पा रही है और न ही जनता को सही जानकारी दे रही है, जिससे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से तुरंत डिपुओं में तेल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।





















