सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार की नई योजना ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘जी-राम-जी’ की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना केवल रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एक ठोस ब्लूप्रिंट है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी योजना मनरेगा के ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाती है और ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 125 दिन रोजगार की वैधानिक गारंटी देती है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय और सुरक्षा मजबूत होगी और राष्ट्रीय विकास में उनका योगदान बढ़ेगा
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/national-oral-health-conclave-emphasizes-dental-care-for-children-and-elderly/
। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘बापू प्रेम’ केवल दिखावा है और गांधी जी का नाम राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने कोविड के दौरान ग्रामीण और मजदूर वर्ग के लिए व्यापक आर्थिक मदद सुनिश्चित की, मनरेगा के तहत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया और योजना में पारदर्शिता के लिए जियोटैगिंग और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर जैसी व्यवस्थाएं लागू कीं। ठाकुर ने यह भी कहा कि जी-राम-जी का उद्देश्य पुराने बिखरे हुए नियमों और नीतिगत गतिरोध को समाप्त करना है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करना है।





















