सिधिविनायक टाइम्स शिमला। पंजाब में राजनीतिक विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में एक गैंगस्टर ने दावा किया कि जिला परिषद चुनावों के दौरान पंजाब सरकार ने उसकी मदद ली थी। जाखड़ ने इन आरोपों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की और चेतावनी दी कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गैंगस्टरों को अपना आदर्श न मानें और मीडिया से आग्रह किया कि वे ऐसे तत्वों को मंच देने से बचें।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/pu-extends-entrance-exam-dates-due-to-student-parent-demand/
इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों और नए ग्रामीण रोजगार कानून को लेकर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि पुराने कानून के तहत पंजाब में गरीबों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला और नया कानून भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में सक्षम होगा। जाखड़ ने कहा कि सरकार की विफलताओं से आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और न्यायिक प्रक्रिया के बजाय एनकाउंटर पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है।





















