Monday, July 27, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kullu > मानसून के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने को सभी विभाग तत्परता से कार्य करें : उपायुक्त

मानसून के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने को सभी विभाग तत्परता से कार्य करें : उपायुक्त

बाढ़, भूस्खलन इत्यादि संभावित आबादी वाले क्षेत्रों को खाली करने की तैयारी रखने के भी निर्देश

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Kullu, Solan
0

कुल्लू/ सोलन।

आगामी मानसून मौसम की तैयारियों को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आज मानसून के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सभी विभागों को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए।

तोरुल एस. रवीश ने कहा कि वर्षा ऋतु के आने से पहले सभी ड्रेन तथा जल प्रवाह के चैनल को साफ करने के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने लोक निर्माण, पंचायती राज संस्थान, नगर परिषद, एनएचएआई के अधिकारियों को इस संबंध में कार्य करके 20 जून तक रिपोर्ट प्रेषित कर सूचित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अर्ली वार्निंग सिस्टम को मानसून के दौरान विशेष रूप से प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए तथा बांधों से नियमानुसार पानी छोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी आपदा को प्रभावित रूप से निपटने के लिए सचेत एप जैसे पोर्टल को भी मजबूत बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही मौसम विभाग की एडवाइजरी और बांध सुरक्षा के सभी नियमों के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आपदा संभावित क्षेत्रों को समय रहते चिन्हित करने तथा बाढ़, भूस्खलन इत्यादि संभावित आबादी वाले क्षेत्रों को खाली करने की तैयारी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम को आवश्यक ईंधन का पूरा भंडारण, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयां तथा सर्पदंश के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में भंडारण रखने के भी निर्देश दिए । उन्होंने उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक ईंधन, रसोई गैस तथा राशन का भडारण समय रहते करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सेना, अर्ध सैन्य बलों, वायु सेना के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आपदा मित्रों के साथ समन्वय तथा पूर्व अभ्यास करके आपदा के समय के लिए तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला में एक एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन योजना को अच्छी तरीके से समझ लें ताकि आपदा के समय समन्वय से आपदा प्रबंधन की प्रक्रिया को तेज़ी से संचालित किया जा सके। इसके लिए मानसून के दौरान उप मंडल स्तर पर एक इमरजेंसी ऑपरेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा जो 24 घंटे, सप्ताह में सातों दिन क्रियाशील रहेगा।

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को सभी जल भंडारण टैंकों की सफाई करके, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान जल जनित रोगों से बचा जा सके। उपायुक्त ने वर्ष 2023 के दौरान मानसून से प्रभावित हुए गांवों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए तथा जोखिम की स्थिति में शीघ्रता से इन स्थान को खाली करने के लिए तैयार रहने भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी विभागों को विभाग क्षति एवं हानि की रिपोर्ट त्वरित रूप से देने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग टूल्स का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए ताकि समय रहते इन घटनाओं को रिपोर्ट किया जा सके। उपायुक्त ने भारतीय आपदा संसाधन नेटवर्क को भी अद्यतन करने के सभी को निर्देश दिए ताकि आपदा के समय में आवश्यक संसाधनों को जुटाने के लिए सुगमता से समन्वय स्थापित किया जा सके। उन्होंने जिले में उपलब्ध आ-ई सेट तथा वी-सेट को भी इसके लिए तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय सूचना के आदान-प्रदान को सुनिश्चित बनाया जा सके। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने किया। बैठक में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, एसडीएम मनाली रमन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

सोलन। मानसून तैयारियों को लेकर वीरवार को ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मानसून से पूर्व नालियों की सफाई करने व आवश्यक मुरम्म्त करवाने के निर्देश दिए ताकि मानसून में पानी की बेहतर निकासी हो सके। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते नदियों के किनारे बस्तियों को खाली करवाने तथा नदी-नालों के समीप खतरे के संकेत पट्ट लगाने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने ज़िला के सभी उपमण्डलों में आपातकालीन स्थिति से त्वरित निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखने को कहा ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
मनमोहन शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के समय जल जनित रोगों, सांप के काटने, दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाईयों का भण्डारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन को आपात स्थिति से निपटने के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए सम्बन्धित विभागों को समय-समय पर शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों व कर्मियों की समय से व पर्याप्त संख्या में तैनाती करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा मानसून के दौरान विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सुझाव भी दिए गए तथा इस पर गहनता से विचार-विमर्श भी किया गया। उन्होंने कहा कि मानसून से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में आमजन टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, कसौली नारायण सिंह चौहान, अर्की यादविंदर पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #DeputyCommissionerkullu#DisasterManagement#himachal#mansoon#monsoonseason#sidhivinayaktimes#solan#warningsystem#weatherKullu
Previous Post

पंजाब में भाजपा ने की सबसे ज्यादा ग्रोथ : विनीत जोशी

Next Post

चम्बा में गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, तीन लोगों की मौत 10 गंभीर रूप से घायल

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post

चम्बा में गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, तीन लोगों की मौत 10 गंभीर रूप से घायल

15 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : अनुपम कश्यप

15 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : अनुपम कश्यप

आगज़नी में दो भाइयों का 8 कमरों का संयुक्त मकान जलकर राख

कांग्रेस ने ‘लूटा’ भाजपा का वोट बैंक, संसदीय सीटों पर चौका मारा पर भाजपा नहीं दोहरा पाई इतिहास

प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में लगाई जीत की हैट्रिक : सतपाल

केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त ने किया केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का निरीक्षण

केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त ने किया केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का निरीक्षण

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली रोजगार मेले के पहले दिन 1137 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 458 युवाओं का चयन हुआ।

विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली रोजगार मेले के पहले दिन 1137 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 458 युवाओं का चयन हुआ।

July 26, 2026
नीट पेपर लीक के खिलाफ शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू का विशाल सर्वदलीय कैंडल मार्च, पारदर्शिता और मुआवजे की मांग

नीट पेपर लीक के खिलाफ शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू का विशाल सर्वदलीय कैंडल मार्च, पारदर्शिता और मुआवजे की मांग

July 26, 2026

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

July 17, 2026
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

432

Recent News

विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली रोजगार मेले के पहले दिन 1137 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 458 युवाओं का चयन हुआ।

विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली रोजगार मेले के पहले दिन 1137 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 458 युवाओं का चयन हुआ।

2026/07/26 05:40:10pm
नीट पेपर लीक के खिलाफ शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू का विशाल सर्वदलीय कैंडल मार्च, पारदर्शिता और मुआवजे की मांग

नीट पेपर लीक के खिलाफ शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू का विशाल सर्वदलीय कैंडल मार्च, पारदर्शिता और मुआवजे की मांग

2026/07/26 05:35:11pm

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

2026/07/17 07:56:29pm
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    370
    1128
    Visitors Today
    4491907
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us