नगरोटा बगवां:
कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का आज नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से जीतने के लिए विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की तथा उनके लंबे राजनीतिक सफर पर अपनी बात रखते हुए लोगों को अवगत कराया।
आनंद शर्मा ने जनता के समक्ष अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने कर्मचारियों को ओ पी एस बहाल कर कर्मचारियों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में सत्तारूढ़ हुई तो हिमाचल के कर्मचारियों की ओ पी एस पुन बंद हो सकती है । उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल के कर्मचारियों के न्यू पेंशन स्कीम के फंसे 9 हजार करोड़ रुपए दे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जो हिमाचल कांग्रेस ने जो वायदे किए थे प्रदेश सरकार क्रमवार पूरी कर रही है। आपदा के समय में केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद से मुंह मोड़ लिया जिसे जनता चुनाव के समय हिसाब लेने को तैयार है ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में पासपोर्ट कार्यालय आईआईटी मंडी, एनआई एफ टी व कंदरोडी में इस्पात कारखाना जैसे बड़ी परियोजनाएं लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान प्रदेश में रहा है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़े बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उनमें हजारों रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी निगम भंडारी, रोशन लाल खन्ना, अरुण कटोच, मानसिंह अजय सिपहिया ,डॉ नरेश विरमानी, राजेंद्र मल्होत्रा, जिला महिला अध्यक्ष रीता मनकोटिया, कुनता देवी ,बीडीसी अध्यक्ष अंजना कुमारी शशि देवी, धर्मचंद, कुलदीप धीमान, मुकेश मेहता ,कुलदीप ,प्रताप रियाड , कृष्ण कुमार दुल्लू , सोनू कटोच, अजय भनियारी, मनीष सभरवाल सर्वो , अशोक, मंगलेश, केवल सोनी, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।