शिमला, 17 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने आज यहां आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी। बताया गया है कि नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें संबंधित क्षेत्रों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।












