शिमला – राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के उपरांत एक औपचारिक एवं सौजन्य भेंट के रूप में आयोजित की गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संक्षिप्त बातचीत हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

















