नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विकास शुक्ला द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक इन चुनावों में निर्दलीयों का दबदबा रहा है। कुल 9 सीटों में से निर्दलीय उम्मीदवारों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि भाजपा को 3 और कांग्रेस को केवल 2 सीटें मिली हैं।
वार्ड नंबर 1 से बलविंदर सिंह 296 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि रमेश चंद को 125 वोट मिले। वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी मुनीष कुमार गुप्ता ने 335 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होंने मनोज कुमार को 158 और श्रवण कुमार को 76 वोटों पर रोका। वार्ड नंबर 3 से ज्योतिका ठाकुर 241 वोट लेकर जीतीं, जबकि तिलक राज को 96, कुसुम शर्मा को 82 और मनोज को 55 वोट मिले। वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय विनय कुमार 235 वोट लेकर विजेता बने, उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 136, कमलेश कुमारी को 96, जोगिंद्रा देवी को 51, अमन को 34 और राजेश को 2 वोट मिले।
वार्ड नंबर 5 में कड़े मुकाबले के बीच शिवानी ठाकुर ने 230 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि प्रिया को 224 और अनीता को 188 वोट मिले। वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रोमिला देवी 158 वोट लेकर कामयाब रहीं, वहीं अनीता को 130, बिंदू शर्मा को 79 और बिंदिया कुमारी को 67 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 से नीलम धीमान 222 वोट लेकर जीतीं और मधु को 190 वोट मिले। वार्ड नंबर 8 से वीना देवी ने रिकॉर्ड 386 वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि ज्योति शर्मा को 137 और सीमा को 20 वोट मिले। वार्ड नंबर 9 से मीनाक्षी 251 वोट लेकर विजयी रहीं और उनकी प्रतिद्वंद्वी सरिता को 191 वोट मिले।



















