सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अंतर्गत चल रही निरीक्षण प्रक्रिया के अंतिम चरण में एनक्यूएएस टीम ने जिला कुल्लू के जरी स्वास्थ्य खंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भालठा उप केंद्र का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, रोगियों को दी जा रही सेवाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/bjp-prarole-in-environmental-protectionefforts/
निरीक्षण टीम में शामिल डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा और डॉ. विजय ने संयुक्त रूप से उपचार व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन और मरीजों के प्रति अपनाए जा रहे व्यवहार की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाना और आमजन को सुरक्षित, प्रभावी तथा भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। केंद्र पहुंचने पर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. विकास और डॉ. नम्रता विद्यार्थी ने निरीक्षण दल का स्वागत किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेणु बाला, हेल्थ एजुकेटर राज कुमार तथा आशा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई और टीम को केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
कुल्लू से प्रिया शर्मा की रिपोर्ट।





















