Thursday, December 11, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > आज संसदीय लोकतंत्र में गौरव का दिन है, गर्व करने का दिन है : मोदी

आज संसदीय लोकतंत्र में गौरव का दिन है, गर्व करने का दिन है : मोदी

स्वतंत्रता के बाद पहली बार हमारी नई संसद में यह शपथ ली जा रही है

Aniket Soni by Aniket Soni
1 year ago
in National
0

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कि आज का दिन संसदीय लोकतंत्र के लिए गौरव का दिन है, गर्व करने का दिन है क्योंकि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार शपथ ग्रहण समारोह नई संसद में होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस महत्वपूर्ण दिन पर मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का हार्दिक स्वागत करता हूं और सभी को बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने इस संसद के गठन को भारत के आम आदमी के संकल्पों को पूरा करने का माध्यम बताते हुए कहा कि यह नए उत्साह के साथ नई गति और ऊंचाई हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने के लिए आज 18वीं लोकसभा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि विश्व के सबसे बड़े चुनाव का भव्य आयोजन 140 करोड़ नागरिकों के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नतापूर्वक कहा, “चुनावी प्रक्रिया में 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि “स्वतंत्रता के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है। यह अवसर 60 वर्षों के बाद आया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार सरकार चुनने के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सरकार की नीयत, नीतियों और लोगों के प्रति समर्पण पर मुहर लगाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में हमने एक परंपरा स्थापित करने का प्रयास किया है क्योंकि हमारा मानना ​​है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की आवश्यकता होती है लेकिन देश चलाने के लिए सर्वसम्मति अत्यधिक आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि 140 करोड़ नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सर्वसम्मति हासिल की जाए और सभी को साथ लेकर मां भारती की सेवा की जाए।

कर्म, कर्तव्य और करुणा का संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा, सभी को साथ लेकर चलने और भारतीय संविधान के दायरे में निर्णय लेने की गति बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने 18वीं लोकसभा में शपथ लेने वाले युवा सांसदों की संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की। भारतीय परंपराओं के अनुसार 18 की संख्या के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि गीता में 18 अध्याय हैं जो कर्म, कर्तव्य और करुणा का संदेश देते हैं, पुराणों और उपपुराणों की संख्या 18 है, 18 का मूल अंक 9 है जो पूर्णता का प्रतीक है और भारत में मतदान की कानूनी आयु 18 वर्ष है। मोदी ने कहा, “18वीं लोकसभा भारत का अमृत काल है। इस लोकसभा का गठन भी एक शुभ संकेत है।”

प्रधानमंत्री ने कल यानि 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है। मोदी ने कहा कि भारत की नई पीढ़ी उस दिन को कभी नहीं भूलेगी, जब लोकतंत्र को कुचलकर भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था और देश को जेलखाने में बदल दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया ताकि ऐसी घटना फिर कभी न हो। प्रधानमंत्री ने कहा, “हम एक जीवंत लोकतंत्र का संकल्प लेंगे और भारत के संविधान के अनुसार आम नागरिकों के सपनों को पूरा करेंगे।” प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सरकार की जिम्मेदारी तीन गुना बढ़ गई है क्योंकि लोगों ने तीसरी बार सरकार चुनी है। उन्होंने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि सरकार पहले से तीन गुना अधिक श्रम करेगी और तीन गुना बेहतर परिणाम भी लाएगी।

सभी सांसद जन कल्याण और जन सेवा के लिए हरसंभव कदम उठाएं

नवनिर्वाचित सांसदों से देश की बड़ी उम्मीदों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का उपयोग जन कल्याण और जन सेवा के लिए करें तथा जनहित में हरसंभव कदम उठाएं। विपक्ष की भूमिका की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जनता उनसे लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका पूरी तरह निभाने की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि विपक्ष इस पर खरा उतरेगा।” मोदी ने जोर देकर कहा कि लोग नारों के बजाय ठोस काम चाहते हैं तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद आम नागरिकों की उन अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि वे सामूहिक रूप से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें और लोगों का भरोसा मजबूत करें। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ नागरिकों का निर्धनता से बाहर आना एक नया विश्वास पैदा करता है कि भारत सफल हो सकता है और अतिशीघ्र निर्धनता से मुक्ति पा सकता है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “हमारे देश के 140 करोड़ नागरिक कड़ी मेहनत करने में पीछे नहीं हटते। हमें उन्हें अधिकतम अवसर प्रदान करने चाहिए।” उन्होंने कहा कि यह सदन संकल्पों का सदन बनेगा और 18वीं लोकसभा आम नागरिकों के सपनों को साकार करेगी। प्रधानमंत्री ने सांसदों को बधाई देते हुए अपने वक्तव्य का समापन किया और उनसे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाने का आग्रह किया।

Tags: #1stsession#LokSabha#narendramodi#newParliament#PrimeMinister#sidhivinayaktimes
Previous Post

PM मोदी ने 18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में ली शपथ

Next Post

झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ

झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ

हिमाचल ने आपदा में 15वें वित्तायोग की अनदेखी का उठाया मामला

हिमाचल ने आपदा में 15वें वित्तायोग की अनदेखी का उठाया मामला

अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए दिल्ली में की उच्चस्तरीय बैठक

अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए दिल्ली में की उच्चस्तरीय बैठक

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर छोटा शिमला स्कूल में होगा कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर छोटा शिमला स्कूल में होगा कार्यक्रम

चंगर क्षेत्र में पेयजल और विद्युत की बेहतर व्यवस्था हो : पठानिया

चंगर क्षेत्र में पेयजल और विद्युत की बेहतर व्यवस्था हो : पठानिया

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

November 28, 2025
IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

June 30, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
छोटी काशी मंडी में उमड़ा जनसैलाब, तीन साल की उपलब्धियों पर बोलेगी जन संकल्प रैली

छोटी काशी मंडी में उमड़ा जनसैलाब, तीन साल की उपलब्धियों पर बोलेगी जन संकल्प रैली

December 11, 2025
औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: प्रदेशभर में संदिग्ध दवा इकाइयों की व्यापक जांच

औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: प्रदेशभर में संदिग्ध दवा इकाइयों की व्यापक जांच

December 11, 2025
राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन, आर.के.एम.वी. शिमला बनी विजेता

राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन, आर.के.एम.वी. शिमला बनी विजेता

December 10, 2025
कांग्रेस सरकार की लापरवाही से 3577 पंचायतों के विकास पर ब्रेक — ₹170 करोड़ फंड अब तक नहीं पहुंचे, भाजपा नाराज

कांग्रेस सरकार की लापरवाही से 3577 पंचायतों के विकास पर ब्रेक — ₹170 करोड़ फंड अब तक नहीं पहुंचे, भाजपा नाराज

December 10, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

603

Recent News

छोटी काशी मंडी में उमड़ा जनसैलाब, तीन साल की उपलब्धियों पर बोलेगी जन संकल्प रैली

छोटी काशी मंडी में उमड़ा जनसैलाब, तीन साल की उपलब्धियों पर बोलेगी जन संकल्प रैली

2025/12/11 11:56:36am
औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: प्रदेशभर में संदिग्ध दवा इकाइयों की व्यापक जांच

औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: प्रदेशभर में संदिग्ध दवा इकाइयों की व्यापक जांच

2025/12/11 11:37:52am
राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन, आर.के.एम.वी. शिमला बनी विजेता

राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन, आर.के.एम.वी. शिमला बनी विजेता

2025/12/10 09:22:56pm
कांग्रेस सरकार की लापरवाही से 3577 पंचायतों के विकास पर ब्रेक — ₹170 करोड़ फंड अब तक नहीं पहुंचे, भाजपा नाराज

कांग्रेस सरकार की लापरवाही से 3577 पंचायतों के विकास पर ब्रेक — ₹170 करोड़ फंड अब तक नहीं पहुंचे, भाजपा नाराज

2025/12/10 09:15:51pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    444
    3494
    Visitors Today
    2338146
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us