Monday, July 6, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए दिल्ली में की उच्चस्तरीय बैठक

अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए दिल्ली में की उच्चस्तरीय बैठक

मौसम, वर्षा और बाढ़ चेतावनी संबंधित एप्स को एकीकृत किए जाने की ज़रूरत पर दिया ज़ोर

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in National
0

नई दिल्ली।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में बाढ़ प्रबंधन की समुचित तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने देश में बाढ़ की समस्या कम करने के लिए व्यापक और दूरगामी नीति तैयार करने के दीर्घकालिक उपायों की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने पिछले साल हुई बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। साथ ही सभी एजेंसियों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और उनके नेटवर्क के विस्तार पर भी बैठक के दौरान चर्चा हुई। अमित शाह ने ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट इमेजिज़ के विभिन्न एजेसियों द्वारा अधिकतम इस्तेमाल पर भी बल दिया गया।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का आपदा प्रबंधन के साथ आगे बढ़ रहा है। गृह मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को बाढ़ प्रबंधन के लिए NDMA द्वारा जारी एडवाइज़री को समय पर लागू करने की अपील की। उन्होंने मौसम विभाग और केन्द्रीय जल आयोग को निर्देश दिया कि उन्हें वर्षा और बाढ़ चेतावनी में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों को हर साल ‘calibrate’ करना चाहिए। शाह ने सिक्किम और मणिपुर में हाल ही में आई बाढ़ का विस्तृत अध्य्यन कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने ये सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि देश के सभी प्रमुख बांधों के फ्लडगेट्स सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जल आयोग के बाढ़ निरीक्षण केन्द्र आवश्यकता के अनुरूप और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो नदियां बारहमासी नहीं हैं, उनमें मिट्टी का कटाव अधिक होता है और गाद जमना बाढ़ का कारण बन जाता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नदियों के जलस्तर के पूर्वानुमान को अपग्रेड कर बाढ़ की समस्या को कम करने के प्रयास हों। शाह ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में जलजमाव से निपटने के लिए सड़क निर्माण के डिज़ाइन में ही प्राकृतिक जलनिकासी को शामिल किया जाना चाहिए। उत्तरपूर्व में कम से कम 50 बड़े तालाब बनाकर ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को डाइवर्ट करने की व्यवस्था हो, जिससे बाढ़ से निजात मिले और कृषि, सिंचाई व पर्यटन विकसित हों। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

स्थानीय निवासियों और वनकर्मियों के साथ समय-समय पर हो मॉक ड्रिल

अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और पर्यावरण मंत्रालय को आग लगने से पहले ही इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए समुचित एहतियाती कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने इसके लिए नियमित रूप से फायरलाइन बनाने, सूखे पत्तों को हटाने और स्थानीय निवासियों और वनकर्मियों के साथ समय-समय पर मॉक ड्रिल करने की ज़रूरत पर बल दिया। साथ ही उन्होंने एक ही स्थान पर बार-बार आग लगने की घटनाओं का विश्लेषण करने को भी कहा। गृह मंत्री ने एनडीएमए को जंगल में लगने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए विस्तृत मैनुअल तैयार करने को भी कहा।

सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों में हो तालमेल 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग की चेतावनियों को एसएमएस, टीवी, एफएम रेडियो और अन्य माध्यमों से समय पर जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा विकसित मौसम, वर्षा और बाढ़ चेतावनी संबंधित एप्स को एकीकृत किए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिससे इनका लाभ लक्षित आबादी तक पहुंच सके। शाह ने निर्देश दिया कि चूंकि बाढ़ सहित किसी भी आपदा के समय समुदाय ही सबसे पहला रेस्पॉन्डर होता है यानि आपदा से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाता है, इसलिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों में तालमेल होना चाहिए तथा इन्हें एकीकृत किया जाना चाहिए, ताकि इनका अधिकतम प्रभाव हो सके।

भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी साझा की जानकारी 

बैठक के दौरान भारतीय मौसम विभाग, केन्द्रीय जल आयोग, एनडीआरएफ और एनडीएमए ने विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। सभी संबंधित विभागों ने पिछले साल हुई बाढ़ समीक्षा बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने मौजूदा मानसून के लिए की गई अपनी तैयारियों और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी साझा की।

बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह सचिव, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयों एवं विभागों के सचिव, रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष, एनडीएमए के सदस्य और विभागाध्यक्ष, एनडीआरएफ और आईएमडी के महानिदेशक सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #amitshah#delhi#floodmanagemen#forecast#glof#isro#ndma#NDRF#sidhivinayaktimes#UnionHomeMinister#ZeroCasualtyApproach
Previous Post

हिमाचल ने आपदा में 15वें वित्तायोग की अनदेखी का उठाया मामला

Next Post

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर छोटा शिमला स्कूल में होगा कार्यक्रम

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर छोटा शिमला स्कूल में होगा कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर छोटा शिमला स्कूल में होगा कार्यक्रम

चंगर क्षेत्र में पेयजल और विद्युत की बेहतर व्यवस्था हो : पठानिया

चंगर क्षेत्र में पेयजल और विद्युत की बेहतर व्यवस्था हो : पठानिया

होटल और रेस्तरां एसोसिएशन ने 16वें वित्त आयोग अध्यक्ष को लिखा पत्र

होटल और रेस्तरां एसोसिएशन ने 16वें वित्त आयोग अध्यक्ष को लिखा पत्र

श्रीलंका के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला हमीरपुर का किया दौरा

श्रीलंका के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला हमीरपुर का किया दौरा

मित्रों की सरकार में घिनौनी करतूत से शर्मसार हुई देवभूमि : चेतन

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

June 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

1132

Recent News

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

2026/06/21 07:05:20pm
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

2026/06/21 06:58:47pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    134
    1033
    Visitors Today
    4296469
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us