Saturday, February 14, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : मुख्यमंत्री सुक्खू

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : मुख्यमंत्री सुक्खू

कहा, डेढ़ साल में 28 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Kangra, Latest News, Political News
0

देहरा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक स्थानों पर प्रचार किया। पूर्व विधायक होशियार सिंह पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कोई भी अपनी विधायकी से यूं ही इस्तीफ़ा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अहंकार और पैसे के लालच में होशियार सिंह ने जनभावनाओं का सौदा कर अपने विधायक पद को बेचा है। धन के प्रभाव में आकर होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई, लेकिन यह देहरा के भाग्योदय का वरदान बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ निर्दलीय विधायक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया और अब देहरा में भरपूर विकास होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा एसई (लोक निर्माण विभाग) का कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसकी अधिसूचना चुनाव के बाद जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लगभग अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में 28000 से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 5291 पद, जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों में दस हज़ार पद, वन विभाग में वन मित्रों के 2061 पद, स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों में 1450 पद, पटवारियों के 874 पद, पुलिस कांस्टेबलों के 1226 पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल 20000 नौकरियां ही सरकारी क्षेत्र में निकालीं, जिनमें से ज़्यादातर क़ानूनी दाँव पेच में फँस गई थी। राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है और सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में एक वर्ष की छूट प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत व्यापक प्रारंभिक बाल्य देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम आरंभ करने के लिए 6297 प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा ट्यूटर की भर्ती को हरी झंडी दी गई है। आने वाले समय में सरकारी क्षेत्र में और अधिक नौकरियां निकाली जाएंगी तथा भर्तियों में मैरिट एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी गिरावट आई है और गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश देशभर में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत है और स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में अनेकों क़दम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार चरणबद्ध तरीक़े से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोल रही है, जहाँ पर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार ने राज्य के संसाधनों की लूट को बंद करने के लिए प्रयास किए और एक वर्ष में ही 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन प्रदान कर रही है और इस योजना के तहत अब तक तीन किश्तों के 4500 रुपए वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का कर्ज़ उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अनाथ बच्चों की देखभाल तथा उनकी शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरंभ की है और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रुप में अपनाया है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं के 27 वर्ष के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार ही वहन कर रही है। गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर की दर से ख़रीदा जा रहा है और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले गेहूं को 40 रुपए तथा मक्की को 30 रुपए प्रति किलो की दर से ख़रीदा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल तथा विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags: # byelection#Congressgovernmen#dehra#DrYSParmarVidyarthiLoanSchem#election#hoshiyarsingh#kangra#SPPoliceoffice#sukhvindersinghsukkhu
Previous Post

उपचुनाव में देहरा की जनता होशियार सिंह को सिखाएगी सबक : मल्ली

Next Post

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर निहंगों का जानलेवा हमला

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर निहंगों का जानलेवा हमला

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर निहंगों का जानलेवा हमला

अब 10 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, विस उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी

ब्यास नदी के जल स्तर की नियमित हो रही मॉनिटरिंग: उपायुक्त

Governor Shiv Pratap Shukla sent relief material to Kullu

Governor Shiv Pratap Shukla sent relief material to Kullu

MoU signed for well being of children during disasters

फोरलेन निर्माण कार्य से लोग नहीं होने चाहिए प्रभावित : पठानिया

फोरलेन निर्माण कार्य से लोग नहीं होने चाहिए प्रभावित : पठानिया

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

February 14, 2026
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

February 13, 2026
Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

February 13, 2026
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

February 13, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

696

Recent News

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

2026/02/14 08:33:39am
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

2026/02/13 09:47:54pm
Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

2026/02/13 09:44:45pm
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

2026/02/13 11:13:22am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    615
    4856
    Visitors Today
    2741706
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us