सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 का उद्घाटन किया। यह पहल शहरी विकास विभाग के नेतृत्व में शहर की साफ-सफाई, हरित विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और नई योजनाओं की शुरुआत की गई, जो शहरी जीवन को अधिक सहज और समृद्ध बनाने में मदद करेंगी। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/aguidingpunjab-will-waltarun-chugh/
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नागरिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से ही शहरों का विकास संभव नहीं है, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत किया जाएगा और शिमला को एक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

























