सीयू और आईटी पार्क पर कोरा झूठ बोलने वाले सुधीर शर्मा अब यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य पर भी झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। सुधीर शर्मा ने झूठ बोलने में भाजपा पार्टी से बढ़िया प्रशिक्षण हासिल किया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा पर यह तंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं मीडिया कॉ-ओर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने कसा है। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क का निर्माण कार्य चला हुआ है, जबकि सुधीर शर्मा लोगों में यह भ्रम फैला रहे हैं कि अभी तक आईटी पार्क का निर्माण कार्य शुरु ही नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण कार्य को लेकर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर पूरी इमानदारी से काम कर रहे है, जबकि दूसरी ओर सुधीर शर्मा सीयू और आईटी पार्क पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, ताकि वह लोगों से वोट हासिल कर सकें। मल्ली ने कहा कि आज तक धर्मशाला में जो भी विकास कार्य हुए हैं वे कांग्रेस सरकार की देन हैं न कि सुधीर शर्मा की देन है। उन्होंने कहा कि यूनिटी मॉल स्थापित करने के लिए भी कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है, इस पर भी सुधीर शर्मा जनता को गुमराह कर रहे हैं। पुनीत मल्ली ने कहा कि सुधीर शर्मा को धर्मशाला की जनता ने अपनी कीमती वोट देकर विधायक बनाया था लेकिन उन्होंने भाजपा में जाकर पार्टी के साथ ही नहीं बल्कि यहां की जनता के साथ भी विश्वासघात किया है। धर्मशाला की जनता ने सुधीर शर्मा को पूरी तरह से नकार दिया है तथा अब अपनी हार को सामने देख वह घटिया बयानबाजी पर उतर आए हैं।
जिनकी आलोचना करते थे, उनके अब गुणगान कर रहे सुधीर शर्मा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए सुधीर शर्मा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ थे, परंतु अब भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी नीयत और नीतियां भी भाजपा की जुवान बोल रही है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में दलबदलुओं के लिए कोई स्थान नही है। चुनावों में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने वाली है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, मोदी जुमला चुनावों में नही चलेगा
लोगों के सवालों के जबाव नहीं हैं भाजपा नेताओं के पास
कांग्रेस सचिव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा से सवाल पूछ रही है कि क्यों बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला। क्यों देस महंगाई की तपस में जल रहा है। 10 सालों में गरीबों की गरीबी क्यों दूर नहीं हुई। मोदी उद्योगपतियों पर क्यों मेहरबान है। अग्निवीर योजना को लागू कर क्यों युवाओं और देशी की सुरक्षा से समझौता किया गया। जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये क्यों नही आए। यह सब वे सवाल है जिनसे भाजपा नेता दूर भाग रहे हैं। पुनीत मल्ली ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना अब तय है, क्योंकि मोदी जुमला इन चुनावों में नहीं चलेगा।