Sirmaur: भारी बारिश से तबाही, कच्ची ढांग की पूरी पहाड़ी भूस्खलन से गिरी नदी में समाई; फसलों को भी भारी नुकसान
लगातार जारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सिरमौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा कच्ची ढांग की पूरी पहाड़ी भूस्खलन की चपेट में आकर गिरी नदी में समा गई। जिसके चलते यह एनएच कई दिनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। बारिश से किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
नाहन सराहां कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर जगह-जगह भूस्खलन से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। मगर वाहनों की आवाजाही चल रही है। वही सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है।