Sunday, April 19, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > Urban 20 (U20) मेयरों का शिखर सम्मेलन जी-20 नेताओं को विज्ञप्ति सौंपने के साथ संपन्न हुआ

Urban 20 (U20) मेयरों का शिखर सम्मेलन जी-20 नेताओं को विज्ञप्ति सौंपने के साथ संपन्न हुआ

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in National
0

अध्‍यक्ष शहर, अहमदाबाद द्वारा 7 से 8 जुलाई तक गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय अर्बन-20 मेयरों का शिखर सम्मेलन, मेयरों द्वारा जी-20 नेताओं को विज्ञप्ति सौंपने के साथ संपन्न हुआ। इस विज्ञप्ति का विश्‍वभर के 105 शहरों द्वारा आधिकारिक तौर पर अनुमोदन किया गया, जो किसी भी यू20 विज्ञप्ति के लिए अब तक प्राप्त हुए अनुमोदनों की सबसे अधिक संख्या है। यह संख्‍या किसी भी पिछली विज्ञप्ति के लिए अनुमोदन की संख्या की दोगुने से भी अधिक है।

इस विज्ञप्ति को यू20 शहरों द्वारा सामूहिक रूप से निर्धारित की गई छह प्राथमिकताओं के लिए एक कार्य एजेंडे के रूप में तैयार किया गया है। इन प्राथमिकताओं में पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना, जलवायु वित्त में तेजी लाना, स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, जल सुरक्षा सुनिश्चित करना, डिजिटल शहरी भविष्य को प्रोत्‍साहित करना और शहरी नियोजन और शासन के लिए ढांचे को फिर से तैयार करना शामिल है। यह विज्ञप्ति “वसुधैव कुटुंबकम”, या एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के जी-20 विषय के अनुरूप है।

स्थिरता, समावेशिता और जलवायु लचीलेपन से संबंधित विभिन्न वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने में शहर केंद्र बिन्‍दु बनने जा रहे हैं। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने शहरी निर्वाचन क्षेत्र की शक्ति के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि वैश्विक विकास की चुनौतियों से बदलाव के वाहक के रूप में शहरों के माध्यम से निपटना होगा। उन्होंने दोहराया कि विज्ञप्ति द्वारा निर्धारित की छह प्राथमिकताएं भविष्य में हमारे सामूहिक अस्तित्व के लिए केंद्र बिन्‍दु होंगी। उन्होंने नौ क्षेत्रों के बारे में बात की जिन पर शहरों को टिकाऊ भविष्य की दिशा में काम करने के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए :

1. स्थानीय शासन को मजबूत करना

2. पारंपरिक सीमाओं से हटकर योजना बनाना

3. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर शहरों पर जोर

4. नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना

5. डेटा और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करना

6. विनियमन से सुविधा की ओर बढ़ना

7. परिणाम पर नहीं प्रभाव पर ध्यान देना

8. नागरिकों को शहरी नीति के केंद्र में रखना

9. स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का लाभ उठाना

जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत ने हैंडओवर सत्र में एक टिकाऊ और समृद्ध भविष्य को स्‍वरूप प्रदान करने में शहरों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस समय दुनिया का एक तिहाई हिस्सा भू-राजनीतिक मुद्दों के अलावा मंदी और जलवायु परिवर्तन संकट के प्रभावों का सामना कर रहा है। उन्होंने यू20 के तहत प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने विशेष रूप से भविष्य के शहरों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे के वित्त और कई शहरी मुद्दों का समाधान करने के लिए बेहतर शहरी नियोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ यू-20 की अनुरूपता की बात की और कहा कि यह “समावेशी, निर्णायक और कार्यान्‍मुख” होगी।

इस हैंडओवर सत्र का संचालन यू20 संयोजकों, सी40 शहरों और यूसीएलजी द्वारा किया गया था। अहमदाबाद के मेयर ने प्रतिनिधियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हरदीप सिंह पुरी और  अमिताभ कांत को यह विज्ञप्ति सौंपी।

शिखर सम्मेलन की मेजबानी आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) की सहायता से की। यू20 तकनीकी सचिवालय स्थिरता की दिशा में कार्यों पर विचार-विमर्श करने के लिए जी-20 देशों के शहर के नेताओं को एक मंच पर लाया है। शिखर सम्मेलन के एक हिस्से के रूप में कई स्पॉटलाइट सत्र और विषयगत सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा जलवायु वित्त जैसे प्रासंगिक शहरी मुद्दों पर शहर के मेयरों और प्रतिनिधियों के प्रमुखों के साथ गहन विचार-विमर्श सत्रों का आयोजन किया गया।

Previous Post

राष्ट्रीय मछली किसान दिवस बैठक – 2023 आज ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम में मनाई गई

Next Post

जलवायु प्रूफिंग परियोजना को वित्तपोषित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 50.20 करोड़ की मंजूरी

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र को 83 करोड़ के नुकसान

हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र को 83 करोड़ के नुकसान

पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए हवाई सेवाएं शुरू

पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए हवाई सेवाएं शुरू

उप मुख्यमंत्री ने शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश

चंद्रयान-3 विश्व  के लिए एक नए चन्द्रमा  के द्वार खोलेगा

चंद्रयान-3 विश्व के लिए एक नए चन्द्रमा के द्वार खोलेगा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

आज का पंचांग एवं भविष्यफल: 19 अप्रैल 2026, रविवार

April 19, 2026

लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश में बने कड़ा कानून: विश्व हिंदू परिषद

April 18, 2026
कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

April 18, 2026
पंचायत चुनाव में नहीं होगा पार्टी सिंबल का उपयोग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कोलकाता में सुक्खू का बड़ा हमला: तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया विकास की एकमात्र राह

April 18, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

158

Recent News

आज का पंचांग एवं भविष्यफल: 19 अप्रैल 2026, रविवार

2026/04/19 01:42:09pm

लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश में बने कड़ा कानून: विश्व हिंदू परिषद

2026/04/18 10:02:29pm
कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

2026/04/18 09:58:57pm
पंचायत चुनाव में नहीं होगा पार्टी सिंबल का उपयोग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कोलकाता में सुक्खू का बड़ा हमला: तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया विकास की एकमात्र राह

2026/04/18 09:08:55pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    387
    7904
    Visitors Today
    3223968
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us