स्वर्ण मंदिर के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे नारायण सिंह ने दी I प्रधानमंत्री ने श्री दरबार साहिब के पूर्व प्रमुख ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त कियाI
एक्स पोस्ट की शृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा; “श्री दरबार साहिब के पूर्व प्रमुख ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनके समृद्ध ज्ञान और गुरु साहिबों के दृष्टिकोण के अनुरूप मानवता की सेवा करने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”