हिमाचल विधानसभा के 17वें डिप्टी स्पीकर बने विनय कुमार दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी रहे है। 2 मार्च 1978 को जन्मे विनय कुमार ने जमा दो तक शिक्षा हासिल की है। दिसंबर, 2012 में राज्य विधान सभा के लिए चुने गए; दिसंबर, 2017 में पुनः निर्वाचित हुए। 25 दिसम्बर 2012- 20 दिसम्बर 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव रहे। 2013-17 तक रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। 2018-2022 तक अलग -अलग समितियों के सदस्य भी रहे। दिसंबर, 2022 में लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए। लोक प्रशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी नामांकित हुए।
हिमाचल विधानसभा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विनय कुमार के साथ सिद्धिविनायक टाइम्स की बात सुनिए उन्होंने क्या कहा I