धर्मशाला के सनातन धर्म सभा के रायबहादुर जोधामल कुठियाला सराय डिपू बाजार में 15 से 23 अक्टूबर तक श्री अंबा यज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परमहंस महंत पुनीत गिरी जी महाराज द्वारा करवाया जा रहा है। पुनीत गिरी जी महाराज ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत शनिवार से नगर कीर्तन शोभा यात्रा से की गई।
सनातन धर्म सभा में शनिवार से शुरू हुए श्री देवी भागवत महिमा एवं श्री अंबा यज्ञ से पूर्व पुनीत गिरी जी महाराज के तत्वाधान में कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई जोधामल कुठियाला सराय डिपू बाजार में पहुंच कर समाप्त हुई। रविवार से देवी भागवत कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। 24 अक्टूबर मंगलवार को दैविज्ञ यज्ञ एवं पूर्णाहुति होगी उपरांत का आयोजन किया जाएगा I