हिमाचल परिवहन सयुंक्त समन्वय समिति ने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। मांगों को लेकर परिवहन कर्मचारी पिछले 2 माह से आंदोलनरत है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। समन्वय समिति का कहना है कि सरकार उन्हें वार्ता के लिए बुलाए अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह 18 अक्तूबर को प्रदेश में हड़ताल की जाएगी। समन्वय समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि कई वर्षों से वितीय भते देय है। 15 प्रतिशत डीए व व अन्य देय भतों को सरकार नहीं दे रही है।