Tuesday, March 17, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > शान्ता कुमार ने किया पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण

शान्ता कुमार ने किया पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण

Admin by Admin
2 years ago
in Kangra
0

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल की उपस्थिति में पालमपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए शान्ता कुमार ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है जहां राजनीतिक दलों की दीवारें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शायद ऐसा कार्यक्रम न कभी पहले हुआ होगा और दोबारा पता नहीं कभी होगा।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के संघर्ष करने वाले , जेल जाने वाले और आज के भारत की नींव रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पालमपुर आये और बुटेल परिवार में कन्हैया लाल बुटेल से मिलने गये थे। यह पालमपुर के प्रत्येक नागरिक के लिये गौरव की बात है।

शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर में राजनीति का स्तर बहुत ऊंचा है। यहां प्यार और आदर की राजनीति होती है और घृणा तथा द्वेष की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले लोकतंत्र में राजनीति प्यार और आदर की होती थी और लड़ाई केवल सिद्धान्तों की होती थी। लेकिन वर्तमान समय में लोकतंत्र, विरोध तन्त्र बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि पालमपुर के चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय और विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल प्यार की राजनीति के ज्वलंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में बड़ा मान-सम्मान और बहुत कुछ प्राप्त हुआ इसके लिये वे प्रदेश, कांगड़ा और पालमपुर के लोगों के आभारी हैं।

शान्ता कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनसे मिलने पालमपुर आये थे। उस समय उन्होंने कांगड़ा में पर्यटन की दृष्टि से कार्य करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के धन्यवादी हैं कि मुख्यमंत्री ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला में पर्यटन विकास का लाभ ज़िला को होगा।

उन्होंने आशीष बुटेल तथा नगर निगम द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के अनावरण पर आमन्त्रित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर देने के लिये आभार प्रकट किया।
इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव ने शांता कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुरानी प्रतिमा को बदलने की प्रेरणा शान्ता कुमार ने ही दी। उन्होंने शान्ता कुमार का प्रतिमा के लिये एक लाख रुपये देने के लिये भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर में राजनीति से ऊपर उठकर लोग पालमपुर के विकास के लिये कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ राजनीति पालमपुर की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि दलों के रास्ते अलग अलग हो सकतें है लेकिन सबका ध्येय तथा मंजिल एक ही है पालमपुर का विकास।
आशीष ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारतवर्ष की आज़ादी के लिये अपना सब कुछ न्योछावर किया है। उन्होंने युवा काल के महत्वपूर्ण 11 वर्ष जेल में व्यतीत किये और जेल में भी भारत की आज़ादी के कार्य में लगे रहे। उन्होंने कहा कि डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब में इसका वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की कमान संभाल कर देश को उन्नति तथा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनियां में शीर्ष पर है तो इसमें सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के मुख्य चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा उनकी कुर्बानी तथा योगदान को याद दिलाती रहेगी।

उन्होंने नगर निगम के मेयर, उपमहापौर, पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों की शहर की सुंदरता बनाएं रखने के लिये सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्ता हुई कि निगम क्षेत्र से 225 मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन किया गया और इसे अलग-अलग स्थान पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे अधिक योगदान सफाई कर्मचारियों का है।

इस अवसर पर निगम के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, समस्त पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, डॉ मदन दीक्षित, अर्चित बुटेल, नरेंद्र ठाकुर, ओंकार राणा, संतोष कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

नरवाण कस्बा को पैराग्लाइडिंग की बेहतरीन साइट्स के रूप में करेंगे विकसित: सुधीर

Next Post

मान सरकार के निरंतर प्रयासों से पंजाब के पानी, हवा और मिट्टी के लिए अच्छे परिणाम आ रहे हैं : आप

Admin

इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में पहले आईपीईएफ स्तंभ-II (आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ता) समझौते पर हस्ताक्षर

इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में पहले आईपीईएफ स्तंभ-II (आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ता) समझौते पर हस्ताक्षर

37th Infantry Commanders’ Conference was successfully conducted on 14th and 15th November 2023 at Infantry School, Mhow

37th Infantry Commanders’ Conference was successfully conducted on 14th and 15th November 2023 at Infantry School, Mhow

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया

धर्मशाला स्टेडियम में अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में होंगे 4 रणजी मैच

धर्मशाला स्टेडियम में अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में होंगे 4 रणजी मैच

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

March 17, 2026
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

March 13, 2026
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

March 13, 2026
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

March 13, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

237

Recent News

आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

2026/03/17 11:54:11am
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

2026/03/13 09:21:47pm
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

2026/03/13 08:54:38pm
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

2026/03/13 08:47:28pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    321
    4746
    Visitors Today
    2973079
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us