Tuesday, February 10, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Haryana > 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने करनाल में गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने करनाल में गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

Admin by Admin
2 years ago
in Haryana, Latest News
0

करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला करनाल में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी, 2024 से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन हेतु पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि वे लोग अपना मकान बना सकें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को  जिला करनाल में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी, 2024 से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन हेतु पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि वे लोग अपना मकान बना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी और सरकार ने विज्ञापन के माध्यम से प्लॉट या फ्लैट के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस योजना के तहत अभी तक एक लाख लोगों ने आवेदन किया है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि करनाल में स्थित डॉ मंगलसेन ऑडिटोरियम में डॉ मंगलसेन की मूर्ति तथा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कल्पना चावला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ध्वजारोहण से पहले, मुख्यमंत्री ने वीर शहीदी स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस टुकड़ी, होमगार्ड तथा स्काउट्स इत्यादि की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गरीबों, किसानों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की 25 मंडियों में अटल कैंटीन चलाई जा रही हैं, जो 5 महीने के लिए संचालित की जाती हैं। अब 1 फरवरी, 2024 से 15 और मंडियों में अटल कैंटीन खोली जाएंगी और सभी 40 मंडियों में यह कैंटीन अब 5 माह की बजाय सालभर चला करेंगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि लोगों की मांग आ रही थी कि बिजली के बिल दो महीने की बजाय हर माह आने चाहिएं। इसके लिए अब पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 1 फरवरी से 4 जिलों नामतः हिसार, महेंद्रगढ़, करनाल और पंचकूला में मासिक बिल आयेंगे। शुरुआत में मीटर रीडिंग लेने के लिए निगम की ओर से कर्मी जाएंगे। उसके बाद उपभोक्ता स्वयं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मीटर की रीडिंग भेजा करेंगे। इससे व्यवस्था में और सुधार आएगा और लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने देश की आजादी में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा सन् 1962, 1965, 1971 युद्ध और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, अन्नदाता किसान, मेहनतकश कामगार और देश की जनता ने मिलकर इस देश को दुनिया की एक बहुत बड़ी शक्ति बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1950 में संविधान लागू तो हुआ, लेकिन वर्षों तक इस गणतंत्र का आभास जनता को हो नहीं पाया। यह जनता का शासन है, जनता के द्वारा है और जनता के लिए है, ये सब बातें सिर्फ कही गई, लेकिन देश की आजादी के बाद लगभग 60 साल तक भी लोगों को गणतंत्र का लाभ नहीं हुआ। बल्कि एक ही परिवार ने देश की शासन व्यवस्था को चलाया। वर्ष 1975-1977 के बीच जब आपातकाल लगा  और उस दौरान हुए अत्याचारों ने देश की जनता को जागरूक किया और पहली बार जनता ने जब शासन व्यवस्था बदली, तब इस गणतंत्र का लोगों को आभास हुआ। उन्होंने कहा कि देश लगातार प्रगति कर रहा है। कृषि के नाते से जनता का भरण पोषण करने का काम विशेष तौर पर हरियाणा और पंजाब और उत्तरी भारत के किसानों ने करके दिखाया। देश के अंदर उन्नत प्रौद्योगिकी का विकास हो रहा है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 तथा आदित्य-एल 1 मिशन के माध्यम से सूर्य तक भी भारत ने अपनी पहुंच बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाने के लिए धारा-370 और 35-ए को समाप्त किया। सर्जिकल स्ट्राइक की, तीन तलाक का काला कानून समाप्त, नागरिकता संशोधन कानून को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विकासशील देशों की श्रेणी में आता है। आज दुनिया में 37 देश विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 से 25 जनवरी, 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई। देश के सभी गांवों, शहरों के सभी वार्डों में यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी की गाड़ी के माध्यम से लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यस्था बन गया है और अभी 2024 में आ रहे कुछ आंकड़ों के अनुसार भारत जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था बनने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में हरियाणा भी अपना योगदान अदा कर रहा है। पिछले साढ़े 9 वर्षों में राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं बनाई हैं तथा व्यवस्था परिवर्तन के कार्य किए हैं और आज देश के अन्य प्रांत हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में हरियाणा टॉप अचीवर्स में पहुँच गया है। एमएसएमई के मामले में हरियाणा का देश में तीसरा, खाद्य भंडार में देश में दूसरा स्थान है। पढ़ी-लिखी पंचायत वाला हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है। खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। देश में सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 रुपये की राशि देने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य है। हरियाणा की 2,96,685 रुपये प्रति व्यक्ति आय है, जो देश के बड़े राज्यों में सर्वाधिक है। देश की जीडीपी में  हरियाणा का 4 प्रतिशत का योगदान है। इन्वेस्टमेंट से लेकर इन्नोवेशन तक हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित किया है और डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ते हुए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 5 लाख मुफ्त टैबलेट दिए हैं। इसी प्रकार, सामान्य स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल में बदला है और अभी प्रदेश में 500 संस्कृति मॉडल स्कूल चल रहे हैं और हर वर्ष इन स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार ने हर जिला में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की और अब तक कुल 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। 11 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन स्तर पर हैं या जमीनें ली जा चुकी हैं। इस प्रकार सभी कॉलेज बनने से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 26 हो जाएगी, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2014 में 750 एमबीबीएस सीटों की संख्या के विरूद्ध यह संख्या 3500 हो जाएंगी। इसके अलावा, चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत एक  करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। निरोगी हरियाणा के तहत भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के नाते से हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है और अभी 33 महिला थाने चल रहे हैं। साइबर क्राइम पर नियंत्रण रखने के लिए 29 साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। डायल-112 के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में 7 से 8 मिनट के अंदर व्यक्ति तक सहायता पहुंच जाती है। इतना ही नहीं, नशा तस्करों के खिलाफ़ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 1300 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकारी नौकरी के नाते से साढ़े 9 वर्षों में 1,10,000 नौकरियां दी जा चुकी हैं और 60,000 ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, निजी क्षेत्रों, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से और विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, किसान मित्र, वन मित्र इत्यादि के लिए अलग से 60 हजार भर्ती मिशन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना और जनता को उनके घर द्वारा पर सेवाएं प्रदान करना। हमने पंचायतों को स्वायता प्रदान कर और अधिक अधिकार दिए, ई टेंडरिंग व्यवस्था शुरू की, किसानों को मुआवजा और फसल खरीद का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचाया। कुल मिलाकर हमने दफ्तर, दस्तावेज और दरख्वास्त के चक्करों से जनता को मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा की झांकी का चयन हो रहा है, जो हमारे लिए खुशी की बात है। वर्ष 2022 में हमने खिलाड़ियों व खेलों में हरियाणा की पहचान, वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की झांकी कर्तव्य पथ पर दिखाई गई। इस बार भी आज परिवार पहचान पत्र पर आधारित झांकी को देश व दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिससे सारा देश राममय हो गया और रामराज्य की कल्पना की जाने लगी। हरियाणा में हमने वर्ष 2014 से ही राम राज्य की कल्पना के अनुरूप ही शासन व्यवस्था प्रदान कर जनता को सुविधाएं प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का सिद्धांत है कि प्राण जाए पर वचन न जाए, इसी सिद्धांत पर चलते हुए हमने जो कहा वो सदैव पूरा किया।

 मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 4 नागरिकों- कलाकार महावीर गुड्डू, सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह, कृषि वैज्ञानिक हरी ओम व श्रीराम को पद्मश्री से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा की प्रगति में सभी नागरिक भागीदार बनें और सद्भाव, विकास, समरसता, सहिष्णुता और अपने जीवन को खुशहाल व सुगम, सुरक्षित बनाएं। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

Previous Post

द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के जवानों द्वारा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सर्वश्रेष्ठ कंर्टिजेंट पुरस्कार हासिल किया

Next Post

Chandigarh administration issues notification for mayor election after rulings by Punjab, Haryana HC

Admin

Admin

Next Post
Chandigarh administration issues notification for mayor election after rulings by Punjab, Haryana HC

Chandigarh administration issues notification for mayor election after rulings by Punjab, Haryana HC

चंडीगढ़ प्रशासन ने परेड ग्राउंड, चंडीगढ़ में 75वां गणतंत्र दिवस पूरे देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया

चंडीगढ़ प्रशासन ने परेड ग्राउंड, चंडीगढ़ में 75वां गणतंत्र दिवस पूरे देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समृद्ध और विकसित हरियाणा की दिखी नई पहचान

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समृद्ध और विकसित हरियाणा की दिखी नई पहचान

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ने गगरेट के लिए डीएसपी कार्यालय की घोषणा की

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ने गगरेट के लिए डीएसपी कार्यालय की घोषणा की

Dharamshala: केंद्र विश्वविद्यालय के निर्माण में ही रही देरी को लेकर भाजपा के किया विरोध प्रदर्शन

Dharamshala: केंद्र विश्वविद्यालय के निर्माण में ही रही देरी को लेकर भाजपा के किया विरोध प्रदर्शन

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
Workshop at Panjab University Highlights Practical Pathways to Happiness

Workshop at Panjab University Highlights Practical Pathways to Happiness

February 10, 2026
आरडीजी का अंत “न्यूज़” नहीं, “पूर्वनिर्धारित” था  धूमल ने सरकार से पूछा: तैयारी कहाँ है?

आरडीजी का अंत “न्यूज़” नहीं, “पूर्वनिर्धारित” था धूमल ने सरकार से पूछा: तैयारी कहाँ है?

February 10, 2026
Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

February 9, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

274

Recent News

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
Workshop at Panjab University Highlights Practical Pathways to Happiness

Workshop at Panjab University Highlights Practical Pathways to Happiness

2026/02/10 11:39:06am
आरडीजी का अंत “न्यूज़” नहीं, “पूर्वनिर्धारित” था  धूमल ने सरकार से पूछा: तैयारी कहाँ है?

आरडीजी का अंत “न्यूज़” नहीं, “पूर्वनिर्धारित” था धूमल ने सरकार से पूछा: तैयारी कहाँ है?

2026/02/10 11:22:11am
Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

2026/02/09 09:14:15pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    492
    3494
    Visitors Today
    2711207
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us