करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला करनाल में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी, 2024 से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन हेतु पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि वे लोग अपना मकान बना सकें।
26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा में आयोजित हुए परेड समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला द्वारा द्वितीय भारतीय आरक्षित वादिनी, सकोट के जवानों की एक टुकड़ी को नियुक्त किया गया था, जिसमे ACO श्री मनोज कुमार की अगुआई में कुल 35 जवानों ने इस परेड समारोह में भाग लिया। परेड का नेतृत्व ASI सतीश कुमार द्वारा किया गया। उक्त परेड में कुल 13 कंर्टिजेंट्स ने भाग लिया था जिस में द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह के जवानों द्वारा परेड में उत्कष्ट प्रतर्शन करके सर्वश्रेष्ठ कंर्टिजेंट पुरस्कार हासिल किया।
पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुंडू (भा० पु० से ०), डा० खुशहाल शर्मा, (भा० पु० से ०), समादेशक द्वि० भा० आ० वाहिनी, सकोह व सभी अधिकारियों ने परेड में शामिल सभी जवानों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस शानदार उपलब्धि के साथ, उन्होंने हमारे जवानों की उन्नति और अद्धितीय योगदान की प्रशंसा की।