Tuesday, February 10, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Una > राहुल गांधी की दो टूक; हमें दो तरह की सेना नहीं चाहिए, अग्निवीर योजना बंद करेंगे

राहुल गांधी की दो टूक; हमें दो तरह की सेना नहीं चाहिए, अग्निवीर योजना बंद करेंगे

कहा, मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Una
0

ऊना।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु हैं। देश के सारे भ्रष्टाचारी नेता उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जैसे ही वे लोगों के बीच जा रहे हैं, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर भगाया जा रहा है। इलेक्ट्रोल बांड योजना में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है, केंद्र सरकार चंदा देने वालों के नाम क्यों नहीं बता रही। इस योजना के जरिये बड़ी-बड़ी-बड़ी कंपनियों को ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर चंदा लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें दो तरह की सेना नहीं चाहिए। हिमाचल के युवा भी बड़ी संख्या में सेना में जाते थे, लेकिन अग्निवीर योजना आने के बाद उनका क्रेज कम हुआ है। अब सेना की दो श्रेणी हो गई हैं, एक जवान को देश के लिए बलिदान देने पर शहीद का दर्जा है, जबकि अग्निवीर को नहीं। अग्निवीर के परिवार को दूसरे जवानों की तर्ज पर सुविधाएं भी नहीं हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के युवा को पहले की तरह सेना में जाने के अवसर मिलेंगे।

राहुल ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने का सपना न देखे। देश की जनता व कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ता इसे होने नहीं देंगे। इस चुनाव में लड़ाई संविधान को बचाने की भी है। यह संविधान की ताकत ही है कि हिमाचल अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है। मोदी सरकार में हर चीज खतरे में है। जो मौके अमीर को और अमीर बनने के दिए जा रहे हैं, वह देश के युवाओं, गरीबों और किसानों को भी मिलने चाहिए। मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर छीन लिए हैं, 2 करोड़ रोजगार सालाना तो नहीं दिए लेकिन पूर्व यूपीए सरकार के समय जो नौकरियां मिल रही थीं, वह भी खत्म कर दीं। कांग्रेस युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 700 किसानों को भी दिल्ली बॉर्डर पर शहीद कर दिया, लेकिन आज तक शहीद का दर्जा नहीं दिया। हिमाचल व अन्य प्रदेशों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया, जबकि अडानी का कर्ज माफ कर दिया गया। भाजपा नेता किसानों को आतंकवादी कहते हैं। किसानों का कर्ज कांग्रेस सरकार बनाते ही माफ करेगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी का कानून बनाकर देगी।

राहुल ने कहा कि भाजपा ने गोवा, अरुणाचल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकारें चोरी की, लेकिन हिमाचल प्रदेश में पैसे के दम पर कांग्रेस सरकार को नहीं गिरा पाए। प्रदेश की जनता समझदार है और भाजपा के राजनीतिक भ्रष्टाचार को समझ चुकी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने दस साल लोगों की सेवा करने के बजाय जनता की चुनी हुई सरकारों को पैसे के दम पर गिराने का काम किया, प्रधानमंत्री कोविड में लोगों से थाली बजवाते रहे, जबकि उनका काम अस्पतालों में व्यवस्था सुचारू करवाना, ऑक्सीजन मुहैया करवाने व वेंटिलेटर को चालू करवाने का भी था।

उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं, वह बायोलॉजिकल नहीं हैं। सब कुछ अपने आप हो जाता है, मैं कहता हूं कि जब अडानी के मामलों की जांच होगी तब वह कहेंगे यह परमात्मा का आदेश था। मोदी जी से पूछना पड़ेगा कि यह दौरा उन्हें कब पड़ता है सुबह या शाम के समय, क्योंकि परमाणु बम का बटन आपके हाथ मे होता है। राहुल ने कहा कि आजकल चार चमचे बैठकर मोदी जी का इंटरव्यू लेते हैं, उनसे सवाल पूछा जाता है कि आप आम कैसे खाते हो। अमीर, अमीर होता जा रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है, इसके बारे में प्रधानमंत्री कहते हैं कि सबको गरीब बना दूं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, हिमाचल प्रभारी व सांसद राजीव शुक्ला, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुदर्शन बबलू, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार राकेश कालिया व विवेक कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व उम्मीदवार डॉ राजेश शर्मा, देशराज गौतम इत्यादि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट मांगने के लिए हिमाचल आ गए, लेकिन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी के समय याद नहीं आई। हिमाचल को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री व भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं कि आपदा राहत में करोड़ों रुपये दिए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के हिस्से का पैसा हर राज्य को प्रति वर्ष किस्तों में मिलता ही है चाहे आपदा या नहीं। प्रदेश सरकार ने ओपीएस, 1500 रुपये पेंशन, सुख आश्रय योजना, विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल तक मुफ्त पढ़ाने की योजना बनाकर कोई गुनाह नहीं किया है। भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति का अंत हिमाचल प्रदेश की जनता 4 जून को कर देगी।

Tags: #agniveer#congress#congresshimachal#election#farmer#himachal#loksabhaelection2024#Rahulgandhi#sidhivinayaktimes#una
Previous Post

कांग्रेस निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए अग्निवीर योजना का कर रही राजनीतिकरण : कंगना

Next Post

बिंदल का बड़ा एक्शन, लाहौल-स्पीति के 6 पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निष्कासित

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
बिंदल का बड़ा एक्शन, लाहौल-स्पीति के 6 पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निष्कासित

बिंदल का बड़ा एक्शन, लाहौल-स्पीति के 6 पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निष्कासित

अग्निवीर योजना से देश के सैनिकों को बांटने की कोशिश : रोहित चौधरी

अग्निवीर योजना से देश के सैनिकों को बांटने की कोशिश : रोहित चौधरी

मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का किया प्रयास : प्रियंका गांधी

मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का किया प्रयास : प्रियंका गांधी

इंडी गठबंधन : चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात

ना तो यह सरकार हिमाचल में रहेगी और ना ही इनके झूठे वादे : डॉ. राजीव बिंदल

पुण्यतिथि : पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि : पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

February 9, 2026
आरडीजी हटने से हिमाचल के विकास और अधिकारों पर बड़ा सवाल

आरडीजी हटने से हिमाचल के विकास और अधिकारों पर बड़ा सवाल

February 10, 2026
मेहनत ही बनेगी सफलता की चाबी, नकल नहीं दिला सकती मुकाम: बोर्ड अध्यक्ष

मेहनत ही बनेगी सफलता की चाबी, नकल नहीं दिला सकती मुकाम: बोर्ड अध्यक्ष

February 9, 2026
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 15 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 15 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल

February 9, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

452

Recent News

Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

Youth-Led SARATHI Program at PGIMER Hits 100,000 Hours Milestone

2026/02/09 09:14:15pm
आरडीजी हटने से हिमाचल के विकास और अधिकारों पर बड़ा सवाल

आरडीजी हटने से हिमाचल के विकास और अधिकारों पर बड़ा सवाल

2026/02/10 10:19:01am
मेहनत ही बनेगी सफलता की चाबी, नकल नहीं दिला सकती मुकाम: बोर्ड अध्यक्ष

मेहनत ही बनेगी सफलता की चाबी, नकल नहीं दिला सकती मुकाम: बोर्ड अध्यक्ष

2026/02/09 08:57:28pm
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 15 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 15 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल

2026/02/09 08:52:27pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    455
    3195
    Visitors Today
    2710908
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us