शिमला।
सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित नेहरू को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पंडित नेहरू के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने कुशल नेतृत्व व सशक्त निर्णय से आधुनिक भारत की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अग्रदूत रहे थे। पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग लिया और आजादी के बाद भारत को सशक्त देश बनाने में अपनी प्रभावी नीतियों से मजबूत नीव रखी, जिसपर आज भारत एक मजबूत देश बनकर उभरा है।