गोबिंद सागर झील किनारे स्थित खेल छात्रावास बिलासपुर में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है।
पहले दिन प्रदेश भर से करीब 175 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। पहले दिन एथलेटिक्स और हैंडबाल के लिए चयन प्रक्रिया करवाई गई। हैंडबाल के लिए प्रदेश भर से 68 लड़कों ने भाग लिया। जबकि, एथलेटिक्स के ट्रायल में 67 लड़कों और 47 लड़कियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों के हुनर को प्रशिक्षकों ने परखा। खिलाड़ियों की ऊंचाई, लंबाई, वजन और उनके खेल को परखा गया। उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी किया गया। ट्रायल के संयोजक प्रदीप कालिया ने बताया कि खेलों इंडिया उत्कृष्ट केंद्र बिलासपुर के लिए 11 और 12 मई को ट्रायल होंगे। इसमें विभिन्न खेलों के ट्रायल करवाए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ियों के विभिन्न मापदंड तय किए गए हैं।