Saturday, March 14, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा

सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी बोले, दो विचारधाराओं में लड़ी जा रही लोकसभा चुनाव की लड़ाई

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Kangra
0

जयसिंहपुर (कांगड़ा)।

कांगड़ा-चंबा से कांग्रेस प्रत्यााशी एवं पूर्व केंद्रीय विदेश, वाणिज्य, कपड़ा एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खरीद-फरोख्त और दलबदल करवाके लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराना भाजपा की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भाजपा नेता थोड़े समय दुखी होकर बैठ जाते हैं और फिर साजिश रच कर सरकार गिराने की कोशिश में जुट जाते हैं।

आनंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मध्यप्र देश में भाजपा ने कांग्रेस की सरकारें गिराईं। हिमाचल प्रदेश में भी खरीद-फरोख्त और दलबदल करके सरकार गिराने की कोशिश की गई, मगर कामयाब नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग इस बात को पसंद नहीं करते कि जिस सरकार को उन्होंने अपना आशीर्वाद देकर बनाया है उसे कोई चोरी और दलबदल करके छीन ले। उन्होंने दावा किया कि विस उपचुनाव में हिमाचल के लोग भाजपा को सबक सिखाने जा रहे है। कांग्रेस सरकार जीतेगी और बाकी के साढ़े तीन साल चलेगी।

आनंद शर्मा ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं हैं। इनमें से एक कांग्रेस की विचारधारा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरकार पटेल, मौलाना अब्दूल कलाम, सुभाष चंद्र बोस, भीमराव अंबेडकर जैसे देश के महानायकों ने कांग्रेस में रहते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। आजादी के बाद भारत का निर्माण किया, भारत को संविधान दिया। इस पार्टी की सोच समावेशी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के रूप में ऐसी पार्टी एवं विचारधारा है जिसकी सोच संकुचित और सीमित है, जो लोगों के बीच लकीरें खींच रही है। उत्तर और दक्षिण भारत को भाषा और क्षेत्र में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 में भाषा को लेकर जो फार्मूला तय कर लिया गया था उससे छेड़खानी की जा रही है। इससे देश कमजोर होगा। अगर ऐसा चलता रहा तो आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए यह देश मजबूत नहीं होगा।

आनंद शर्मा ने कहा कि आज कुछ बातें चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुकी हैं, जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र तक चिंता जाहिर कर रहा है और विश्व में रोज किरकिरी हो रही है। ये बातें भले ही टीवी और अखबारों में नहीं आ रही हों, मगर सोशल मीडिया में सब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आज जो भी विकास हुआ है वह आजादी के बाद की सरकारों के कठोर परिश्रम और प्रतिबद्धता का नतीजा है। देश की प्रगति को लेकर आज जो पीएम मोदी दावे कर रहे हैं, यह सब रातों रात या उनके 10 साल के कार्यकाल में नहीं हुआ है। इसके लिए कांग्रेस नेताओं इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति तक दी है। उन्होंने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश की जनता का अह्वान करते हुए कहा कि उनका एक वोट हिंदोस्तान की तकदीर का फैसला करेगा। इससे यह तय होगा कि कौन सी विचारधारा देश को आगे लेकर जाएगी। पूरा विश्व इस चुनाव पर अपनी नजरें गढ़ाए बैठा है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि दस साल पहले देश की जनता से जो वादे किए थे, वो पूरे हुए या नहीं यह बात देश की जनता समझ चुकी है। भाजपा और पीएम मोदी रोजगार और महंगाई की बात तक नहीं करते, इसको लेकर उनकी जुबान पर एक शब्द नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोगों के बीच जाकर हर बार एक लुभावना वादा करते हैं और भूल जाते हैं, मगर इस बार लोगों नहीं ठगा जा सकेगा।

उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे भारत को साथ लेकर चलने की खमता रखती है, जबकि विरोधी दल देश के अलग-अलग हिस्सों को लड़ा कर देश को कमजोर कर रहा है। उन्होंने पीएम और बीजेपी के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि शालीनता की परिधि में बात होनी चाहिए और राजनीतिक संवाद का शिष्टाचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश का निर्माण करने वालों को कोसा जा रहा है, जो सही परंपरा नहीं है। जो अपने शहीदों का अपमान करते हैं उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करता है।

आनंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को बड़ी-बड़ी संस्थाएं दी हैं और आने वाले समय में और भी विस्तार करेंगे। साथ ही उन्होंने जोगिंद्र नगर से पठानकोट की नैरोगेज ट्रेन को ब्रॉडगेज करने की प्राथमिकता भी दोहराई। इस अवसर पर उनके साथ कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत, ले. जरनल धर्मवीर राणा, ओम प्रकाश धीमान, मोहन कटोच समेत कांग्रेस के विभिनन संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: #anandsharma#chambaa#congress#congresshimachal#election#himachal#himachalgovt#kangra#loksabhaelection2024#sidhivinayaktimes
Previous Post

कांग्रेस के पास ना तो कोई नेता है और ना ही विकास का विजन : अनुराग

Next Post

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की : आनंद शर्मा

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की : आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की : आनंद शर्मा

नरेंद्र मोदी का हर चुनावी वायदा हुआ फेल : संजीव गांधी

नरेंद्र मोदी का हर चुनावी वायदा हुआ फेल : संजीव गांधी

दागदार नही देश चुनेगा दमदार सरकार : कंगना रनौत

दागदार नही देश चुनेगा दमदार सरकार : कंगना रनौत

लाहौल के काजा में पहुंची लोकसभा प्रत्याशी मंडी संसदीय क्षेत्र कंगना रनौत, लोगों ने लगाए गो बैक के नारे

लाहौल के काजा में पहुंची लोकसभा प्रत्याशी मंडी संसदीय क्षेत्र कंगना रनौत, लोगों ने लगाए गो बैक के नारे

बिंदल ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

बिंदल ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

March 13, 2026
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

March 13, 2026
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

March 13, 2026
मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

March 13, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

397

Recent News

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

2026/03/13 09:21:47pm
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

2026/03/13 08:54:38pm
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

2026/03/13 08:47:28pm
मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

2026/03/13 08:00:48pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    445
    6305
    Visitors Today
    2947066
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us