बिलासपुर जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन के दूसरे दिन गहमागहमी रही, जिसमें विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए कुल 37 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। सबसे अधिक 14 नामांकन नगर परिषद घुमारवीं में हुए, जबकि तलाई नगर पंचायत में 12, बिलासपुर नगर परिषद में 10 और श्री नैना देवी जी में 1 प्रत्याशी ने नामांकन भरा।
तलाई में प्रमिला देवी, अनीश शर्मा और चमन लाल सोनी जैसे 12 लोगों ने अलग-अलग वार्डों से दावेदारी पेश की है। घुमारवीं में बीना देवी, शालि राम और रीता सहगल सहित 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, वहीं बिलासपुर सदर में नरेश देवी, अंकित ठाकुर और नाईम मोहम्मद सहित 10 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में कदम रखा। श्री नैना देवी जी में दूसरे दिन केवल अलकेंद्र भूषण ने वार्ड नंबर 2 से पर्चा भरा।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन का अंतिम अवसर 2 मई को होगा। इसके बाद 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 6 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिले में मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।




















