Tuesday, February 10, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > NDA बहुमत से दूर, इंडी गठबंधन कल करेगा सरकार के लिए कसरत

NDA बहुमत से दूर, इंडी गठबंधन कल करेगा सरकार के लिए कसरत

एनडीए के सहयोगियों को मिलाकर तीसरी बार बन सकती है मोदी सरकार

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in National
0

धर्मशाला (सिद्धिविनायक डेस्क)।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर चल रही काउंटिंग में भाजपा बहुमत से दूर है। फिलहाल भाजपा को 32 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। बेशक एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन इंडिया गठबंधन का भी प्रदर्शन कम नहीं आंका जा सकता है। अभी कई सीटों के अंतिम नतीजे आने हैं। अब तक के रुझानों नजर डालें तो भाजपा 242 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत से 30 सीट दूर है। सहयोगी पार्टी जेडीयू ने 14 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल की हैं। रामविलास के बेटे चिराग पासवान की लोजपा पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में एनडीए के सहयोगियों को मिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार बन सकती है।

अब तक आए रुझानों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में NDA को नुकसान हुआ है। लोकसभा सीटों के अब तक आए नतीजों के बाद राहुल,सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम 5:30 बजे पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि देश अब मोदी-शाह को नहीं चाहता है।
खड़गे ने बीजेपी के गिरे जनाधार के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह मोदी की नैतिक हार है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह मोदी की हार है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार शाम 7 बजे तक भाजपा को 239, कांग्रेस को 99, सपा को 38, टीएमसी को 29, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

चुनावी नतीजों पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

धर्मेंद्र यादव ने सांसद ‘निरहुआ’ को हराया

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को 1,61,035 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार यादव को 5,08,239 मत मिले, जबकि भाजपा के मौजूदा सांसद निरहुआ को 3,47,204 मत मिले। बसपा उम्मीदवार मोहम्मद सबीह अंसारी को इस सीट पर 1,79839 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

गरीब लोगों ने किया संविधान बचाने का काम

जदयू और तेदेपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “जैसा हमने पहले कहा कि हम ‘इंडिया’ गठबंधन के हमारे साथियों के साथ बुधवार को बैठक करेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा क्योंकि हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान बचाने का काम हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों ने किया है। मज़दूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों ने इस संविधान को बचाने का काम किया है।

स्मृति ईरानी ने कहा, आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हार के बाद कहा उन्हें लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है। साथ ही जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया।

राहुल गांधी ने मतदाताओं को दिल से कहा धन्यवाद

राहुल गांधी ने कहा वह वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर जीते हैं। इसलिए वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद। थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा। अभी निर्णय नहीं लिया है। बताते चलें कि केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों सीट पर राहुल गांधी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

ममता बनर्जी ने कहा, अब टीडीपी और नीतीश के पैर पकड़ने होंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोगों की राय से मैं खुश हूँ। जिस संदेशखाली को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया, हमारी मां-बहनों का असम्मान किया गया, बावजूद इसके हम संदेशखाली सीट जीतें। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। अब प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार, मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। इसलिए अब उन्हें टीडीपी और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।

नोटा ने इंदौर सीट पर बनाया रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर 2.18 लाख मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) विकल्प चुना जो एक नया कीर्तिमान है। कुल मतदाताओं में से 14.01 प्रतिशत ने नोटा का विकल्प चुना। इससे पहले 2019 के आम चुनावों में, बिहार के गोपालगंज क्षेत्र के 51,660 मतदाताओं (5 प्रतिशत) ने नोटा विकल्प चुनकर कीर्तिमान बनाया था।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दोपहर बाद 3.15 बजे उपलब्ध अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, कुल मतदाताओं में से 4.62 लाख (0.99 प्रतिशत) ने नोटा का विकल्प चुना। इससे पहले 2019 के आम चुनाव में डाले गए कुल 61,31,33,300 मतों में से 65,14,558 (1.06 प्रतिशत) मत नोटा को मिले थे। इसी तरह 2014 के आम चुनाव में डाले गए 55,38,02,946 मतों में से 60,02,942 (1.08 प्रतिशत) मत नोटा के लिए थे।

डिंपल ने 2 लाख 21 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीता चुनाव

समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्‍मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार डिंपल ने 5,98,526 मत हासिल किया है, जबकि उप्र सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले। वहीं बसपा उम्मीदवार शिव प्रसाद यादव को 66,814 मत से संतोष करना पड़ा। ज्ञात रहे कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2019 में इस सीट पर भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 94,389 मतों के अंतर से पराजित किया था।

शैलजा ने दर्ज की जीत

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने भाजपा के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक तंवर को हराकर सिरसा (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शैलजा ने तंवर को 2,68,497 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

Tags: #congress#counting#election#IndiaAlliance#indore#loksabhaelection2024#loksabhaelection2024result#NDA#Nota#Rahulgandhi#sidhivinayaktimes
Previous Post

धर्मशाला में हुई बारिश, लोगों को मिली चिलचिलाती धूप से राहत

Next Post

पूर्व सीएम चन्नी की शानदार जीत, भाजपा के रिंकू को 1,75,993 दी शिकस्त

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
पूर्व सीएम चन्नी की शानदार जीत, भाजपा के रिंकू को 1,75,993 दी शिकस्त

पूर्व सीएम चन्नी की शानदार जीत, भाजपा के रिंकू को 1,75,993 दी शिकस्त

उपचुनाव : 4 सीटों पर कांग्रेस और 2 पर भाजपा के दर्ज की जीत

उपचुनाव : 4 सीटों पर कांग्रेस और 2 पर भाजपा के दर्ज की जीत

ढोल नगाड़ों के साथ ओक ओवर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, सीएम के साथ मनाया जश्न

ढोल नगाड़ों के साथ ओक ओवर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, सीएम के साथ मनाया जश्न

मातृ शक्ति की ताकत से भारत बनेगा 2047 तक विकसित राष्ट्र : कंगना

हिमाचल की बेटी कंगना 74755 मतों से विजयी, ख़ुशी में फोड़े पटाखे

आनंद शर्मा ने मंत्री रहते हिमाचल के लिए कुछ नहीं किया, अब वोटों के लिए फैला रहे झोली : राजीव भारद्वाज

संसदीय क्षेत्रों के परिणाम : चारों सीटों पर भाजपा का परचम

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

909

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    503
    3647
    Visitors Today
    2711360
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us