धर्मशाला।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में हुए मतदान का परिणाम आज घोषित हो गया है। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट पर शानदार जीत हासिल की है। चन्नी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के सुशील रिंकू को शिकस्त दी है। चन्नी को को 3,90,053 वोट मिले जबकि भाजपा के सुशील रिंकू को 2,14,060 और आम आदमी पार्टी को 2,08,889 वोट मिले।
जानकारी के अनुसार पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के धरमवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी के बलबीर सिंह और भाजपा की परनीत कौर को पराजित किया है। धरमवीर गांधी ने बलबीर सिंह को सिर्फ 14831 वोट के अंतर से शिकस्त दी है। काफी करीबी टक्कर के रहे इस चुनाव में डॉ. धरमवीर को 305616, बलबीर सिंह को 290785 और परनीत कौर को 288998 वोट मिले।
पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को जबरदस्त वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। गुरमीत सिंह को कुल 364085 वोट मिले जबकि सुखपाल सिंह खैरा को 191525 वोट। गुरमीत सिंह ने खैरा को 172560 वोटों से शिकस्त दी है।
फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह ने जीत दर्ज की है। अमर सिंह ने आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34 हजार वोटों से हराया है।