धर्मशाला।
कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने पिछले एक दशक में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है, धारा 370, राम मंदिर, CAA भाजपा के बड़े संकल्प थे जोकि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे किए गए हैं। पिछले एक दशक में भारत की सेना को मजबूत करने के लिए हर एक प्रयास किया गया है, जहां देश की सेना ने एक दौर ऐसा भी देखा था जहां पर सेना को कपड़े, जूते, बुलेट प्रूफ जैकिट तक की मशक्कत करनी पड़ती थी। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना आज दुनिया भर में एक शक्ति बनकर उभरी है। सीमा सुरक्षा प्रधानमंत्री की पहली प्राथमिकता है और सेना के सम्मान के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा आज देश आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है, जहां एक दशक पहले तक भारत को एक भ्रष्टाचारी व कमजोर राष्ट्र के तौर पर देखा जाता था। वहीं आज भारत विश्व को हर एक दिशा में नेतृत्व देने का कार्य कर रहा है। इसका बड़ा उदाहरण कोरोना काल में भारत द्वारा विश्व के विभिन्न देशों की सहायता करना। वैश्विक अशान्ति व युद्ध के इस दौर में भारतीय नागरिकों की सहायता करना, साथ ही विश्वभर के विकासशील देश जोकि आज अपनी अर्थव्यवस्था स्थिर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं भारत इस दौर में एक स्थिर अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि इंडी गठबंधन की सच्चाई आज देश को लोगों के सामने आ गई है। इस गठबंधन के नेताओ के मन में मात्र भ्रष्टाचार है, ये गठबंधन मात्र परिवारों का गठबंधन बनकर रह गया है जिनको मात्र अपने परिवारों के भविष्य के चिंता है। कांग्रेस के शासनकाल में मात्र भ्रष्टाचार ही हुआ है, जिससे देश ने बदहाली का दौर देखा है। आने वाली 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद इंडी गठबंधन का घमंड मात्र चूर चूर होकर रह जाएगा और इनके नेता छुट्टियों पर विदेश चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि संसद में सांसद बनकर कौन बैठेगा, इसका फैसला देश की जनता करेगी ना की गांधी परिवार की तरह सीट को वसीयत करके।
डॉ राजीव भारद्वाज ने अपनी चुनावी सभाओं के दौरान लोगों से संवाद करते हुए कहा की काँग्रेस और इसके गठबंधन के लोग सनातन विरोधी है उन्होंने 70 वर्षों तक राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाए रखा, साथ ही समाजवादी पार्टी जिन्होंने सेंकड़ों निहत्थे राम भगतों पर गोलियां चला कर उनकी हत्या की । वहीं इंडी गठबंधन के लोग सनातन विरोधी टिप्पणियाँ करते हुए मिल जाते है इस गठबंधन के सनातन विरोधी होने का प्रमाण है। ये चुनाव प्रधानमंत्री कौन हो और किसके हाथ में देश की बागडोर हो इस महत्व को समझने वाला चुनाव है, जिसको की देश की जनता भली भांति समझती है। अभी तक के 5 चरणों के मतदान में भारतीय जनता पार्टी एक तरफा रूप से आगे बद रही है, वहीं आने वाले अंतिम दो चुनावों में भी देश व हिमाचल की जनता में नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को पुनः चुनने वाली है। आज प्रधानमंत्री मोदी 2027 तक भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था व 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रहे है। वहीं इंडी गठबंधन की लड़ाई मात्र अपने परिवारों के संरक्षण तक ही रह गई है।