Monday, March 30, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > “खनन माफिया ने शुक्र और पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा”

“खनन माफिया ने शुक्र और पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा”

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचने के मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Hamirpur, Himachal
0

बिलासपुर/ घुमारवीं/ झंडूता।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनता की संपदा को पिछली भाजपा सरकार में लूटा गया। बड़े-बड़े माफिया तैयार हो गए, शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर पूरी खनिज संपदा डकार ली। ऐसे बहुत दानवीर बनते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कर कमाई करने में लगे हुए हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस कर ही सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व कमाया। हमें नहीं मालूम था कि भाजपा कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रच रही है और मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर हैं। भाजपा के पास छह कांग्रेस विधायक व तीन निर्दलीय बिक गए। इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस ब्रेकफास्ट में हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक है, बड़सर के विधायक यह कहकर गए कि पहला वोट डालना है और सब पर नजर रखूंगा। लेकिन, वह पहले ही बिक चुके थे, उनका नाम अब इंद्रदत्त बिके हो गया है। पार्टी में विरोध होता है, हमारा भी था, मगर कभी बिके नहीं। पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री ने ये बातें बिलासपुर, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बद्धाघाट, भराड़ी और झंडूता विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहीं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता संभाली तब एक सप्ताह का खर्च चलाने के लिए भी खजाने में पैसे नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने की तनख्वाह कर्मचारियों को नहीं दे पाएंगे। मैंने कहा कि वेतन भी मिलेगा और सरकार भी चलेगी, भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जून को एक भी बिकाऊ पूर्व विधायक नहीं जीतेगा। उनके बुरे हाल होंगे, जनता ने उन्हें घर बिठाने का मन बना लिया है। भाजपा का कोई भी ईमानदार कार्यकर्ता बिके विधायकों को वोट नहीं डालेगा, क्योंकि वे भाजपा के लिए जरूरी नहीं, मजबूरी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मजबूरी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि 4 जून को दो सरकारें बनेंगी, एक हिमाचल में और दूसरी दिल्ली में, मगर नेता प्रतिपक्ष के मैथ में कम नंबर आते होंगे। उन्हें नहीं मालूम कि दोनों ही जगह भाजपा की सरकारें नहीं बनेंगी। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, तभी अपने दो विधायकों को मंडी व शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यायालय में फंसी भर्तियों को कानूनी पचड़े से निकालने के बाद नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में 40000 हजार पद खाली हैं। हमारी सरकार ने एक साल में 22 हजार भर्तियां निकाली हैं। हिमाचल की पूर्व डबल इंजन की सरकार ने सरकारी खजाने को खाली करने के साथ ही 5 साल में केवल 20 हजार भर्तियां कीं। हमारी सरकार केवल वोट के लिए राजनीति नहीं करती। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन 2026 में देना ताकि 2027 के चुनाव में लाभ मिल सके, लेकिन मैंने पहली ही कैबिनेट में ओपीएस दी। अब सरकार अन्य बोर्ड-निगमों में भी पेंशन देने पर विचार करेगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है कि महिलाओं की अप्रैल व मई महीने की 1500-1500 रुपए पेंशन 1 जून तक नहीं मिलनी चाहिए। बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने भी नारे लगाते हुए पेंशन का विरोध किया। भाजपा यह पेंशन नहीं रोक सकती, हम जून में तीन महीने की पेंशन एक साथ देंगे। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग में अपील की है कि महिलाओं को अप्रैल व मई महीने की पेंशन देने की इजाजत दी जाए। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाई गई है, उसे भी भाजपा चुनाव आयोग से रुकवा रही है। हम बढ़ी हुई दिहाड़ी भी एरियर सहित देंगे। विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई का खर्च 27 साल की उम्र तक सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील 1 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा पूर्व सैनिक के बेटे हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अग्निवीर योजना को बंद कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस पहले ही ओस योजना को बंद करने का वादा कर चुकी है। सतपाल मिलनसार हैं, आपके साथ घुलमिलकर रहेंगे। आपके काम करवाएंगे, अनुराग ठाकुर की तरह सेलिब्रिटी बनकर नहीं रहने वाले। यह चुनाव जनता का है, कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनता कांग्रेस की लड़ाई लड़ रही है। 4 जून को जनता के आशीर्वाद से 4 लोकसभा व 6 विधानसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी।

इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलकराज, बीरू राम किशोर, बाबू राम गौतम, जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, एपीएमसी चेयरमैन सतपाल, कमल राव, केडी लखनपाल, रवि ठाकुर, राकेश ठाकुर, इत्यादि मौजूद रहे।

Tags: #congress#congresshimachal#crushers#election#himachal#loksabhaelection2024#Miningmafia#sidhivinayaktimes#sukhwinder#sukhwindersinghsukhu
Previous Post

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

Next Post

पंजाब में मतदान का समय बढ़ाने को जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
पंजाब में मतदान का समय बढ़ाने को जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र

पंजाब में मतदान का समय बढ़ाने को जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र

“मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है हर मतदाता की सहभागिता”

"मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है हर मतदाता की सहभागिता"

24 मई को पैराग्लाइडर और पैरासिलिंग जैसी गतिविधियों पर रोक

24 मई को पैराग्लाइडर और पैरासिलिंग जैसी गतिविधियों पर रोक

आपदा में हिमाचल की अनदेखी को ध्यान में रखकर करें मतदान : आनंद शर्मा

आपदा में हिमाचल की अनदेखी को ध्यान में रखकर करें मतदान : आनंद शर्मा

बाली ने सुधीर शर्मा को बताया “मिस्टर इंडिया”

बाली ने सुधीर शर्मा को बताया "मिस्टर इंडिया"

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

March 30, 2026
आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

March 30, 2026
सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

March 30, 2026
3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

March 29, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

442

Recent News

हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

2026/03/30 01:21:36pm
आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

2026/03/30 08:45:59am
सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

2026/03/30 07:05:23am
3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

2026/03/29 10:18:32pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1056
    5626
    Visitors Today
    3071677
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us