सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं और विकास योजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की अपील की।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/angras-nitika-gets-national-recognition-for-disaster-management-efforts/
बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास, आयुष्मान भारत योजना और अन्य संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र का समर्थन अत्यंत आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और विकास परियोजनाओं में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।





















