Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kullu > बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष : भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलना सिखाया

बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष : भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलना सिखाया

आत्महत्या की निरंतर बढ़ती वारदातें इसका जीता-जागता परिणाम

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Feature or Lekh, Himachal, Kullu
0

अभिषेक कुमार

आज से लगभग 25 सौ वर्ष पूर्व शाक्यवंशी राज कुमार सिद्धार्थ का ग्रह त्याग ‘महाभिनिष्क्रम’ सम्पूर्ण मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे अनोखी घटना के रूप में याद किया जाता है। यह महाभिनिष्क्रम स्वार्थ हित से संचालित न होकर प्राणी मात्र के जीवन के वास्तविक सत्य की तलाश के लिए किया जाता था। अपनी यात्रा के दौरान उन्हें विभिन्न भौतिक एवं शारीरिक झंझावटों को भुगतना पड़ा। मित्रों के तिरस्कार और मार जैसे दुरूह शत्रु का सामना करना पड़ा, मगर उनका महान उद्देश्य मेरु पर्वत की तरह दृढ़ एवं अविचल रहा।

अंततः छह वर्ष की कठोर साधना के पश्चात उरूवेला में बैशाख पूर्णिमा के दिन निरंजना नदी के तट पर उन्हें जीवन के सर्वोच्च ज्ञान का बोध हुआ। वह बुद्ध हलाए और वह स्थान बोधगया बन गया। बोद्ध धर्म में इस दिवस को ही बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बुद्धत्व की प्राप्ति के पश्चात बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय के लिए काश के निकट मृगदाव (वर्तमान में सारनाथ) में उन्हें प्रथम धर्मोपदेश दिया जिसे “धर्मचक्र प्रवर्तन” कहा गया, जिसका अर्थ था ज्ञान का चक्र चलायमान हो गया। ज्ञान के इस चक्र के मूल मे संसार के समस्त व्यक्तियों को दुःख से निवृत कर निवारण की ओर ले जाना शामिल था।

हालांकि बुद्ध द्वारा प्रवर्तित ज्ञान को मात्र दर्शन की परिधि तक सीमित करके देखा जाता रहा है, जिसने इसके व्यवहार के अनुप्रयोग को परिसिमित कर दिया। यद्यपि इसका व्यावहारिक अनुप्रयोग सम्पूर्ण जगत के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। आज के इस प्रतिस्पर्धी समाज में युवाओं को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनके व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में चतुर्दिक अराजकता का माहौल है। वह वैचारिक शून्यता एवं दुष्प्रवतियों के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है। चिंता, अवसाद और निराशा के वातावरण ने उसका जीवन पूरी तरह से अंधकार सा बना दिया है। आत्महत्या की निरंतर बढ़ती वारदातें इसका जीता-जागता परिणाम है।

स्थितियों में परिवर्तन आना अपरिहार्य

इस प्रकार की गंभीर स्थिति में बुद्ध की शिक्षा उनका मार्गदर्शन पूर्ण रूप से कर सकती है। प्रतीत्यसमुत्पाद का सिद्धांत अर्थात संसार की सभी वस्तुएँ न्योन्याश्रित है जिसके अंतर्गत कारण को समाप्त कर देने से परिणाम को पूरी तरह से रोका जाता है और यह महत्वपूर्ण साबित भी हो सकता है। इसी प्रकार अनित्यवाद के सिद्धांत भी युवाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। जो यह साबित करता है कि संसार सतत परवर्तनमान है। स्थितियों में परिवर्तन आना अपरिहार्य है। युवा इस ज्ञान के माध्यम से अपनी निराशा एवं चिंता के कारणों को समाप्त करके अथवा धैर्य का अनुपालन कर एक बार पुनः खुशहाल जीवन व्यतीत कर् सकते हैं।

नीजि स्वार्थ व महत्वाकांक्षाओं की संभावनाएं प्रभावी

वैश्विकतापन जैसी  समस्या जो समाज में सम्पूर्ण विश्व के समक्ष एक विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिसका समाधान भी प्रतीत्यसमुत्पाद सिद्धांत के माध्यम से संभव है। उदाहरण स्वरूप जीवन शैली में सबेदनशीलता, प्रकृति   प्रति सहिष्णुता और प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबन्ध जैसे आसान कदम इस सन्दर्भ में रामवाण साबित हो सकते हैं। उपभोगतावादी मानसिकता के प्रभाव में येन केन प्रकरेण लाभ की एक विचित्र संस्कृति का उदय हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति के मन में नीजि स्वार्थ व महत्वाकांक्षाओं की संभावनाएं प्रभावी हो रही है, साथ ही समाज में भ्रष्टाचार की जड़े भी मजबूत हो रही है। संभव है कि अष्टांगिक मार्ग के सिद्धांतों का प्रसार इस संबंध में उपयोगी साबित हो सकता है। सम्यक दृष्टि, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका एवं सम्यक व्यायाम की शिक्षाएं समाज में विलुप्त हो रही है। सामाजिक एवं व्यासायिक नैतिकता को एक बार पुनः स्थापित करने में सफल हो सकती है। यहां तक की अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धों को भी बुद्ध शिक्षाओं के प्रतिबिंब में देखा जा सकता है।

अंतराष्ट्रीय घटना क्रम भी सदैव परिवर्तनशील

माध्यम मार्ग जो बुद्ध की शिक्षाओं का एक महत्वपूर्ण घटक है का प्रभाव जीवन के दैनिक निर्णयों के साथ–साथ भारत की विदेशी नीति में भी देखा जा सकता है। पंचशील, वैसुदेव, कुटुम्बकम और गुटनिरपेक्षता की नीति माध्यम मार्ग की अवधारणा पर ही आधारित है। बुद्ध के अनित्याबाद के सिद्धांत के क्रम में देखा जाए तो अंतराष्ट्रीय घटना क्रम भी सदैव परिवर्तनशील रहते हैं। कभी न डूबने वाले यूनियन जैक का सूर्य भी डूबा, विशालकाय सोवियत संघ का पतन भी हुआ, कल के कट्टर शत्रु जापान और अमेरिका आज के परम मित्र बन चुके हैं तो संभव है कि आज के परम शत्रु भारत–पाकिस्तान या इजरायल और फिलिस्तीन कल के मित्र हो जाए आर्थात अन्तराष्ट्रीय संबंधो में न तो कोई स्थाई मित्र होता है और न ही शत्रु। यहां निरंतर नवीन संभावनाएं व्याप्त रहती है। इसलिए अन्तराष्ट्रीय संबंधो का संचालन सदैव राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

बुद्ध की शिक्षाएं पूर्व के तरह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। ये शिक्षा देश, काल और अंतराल से निरपेक्ष है। अशोक से लेकर एलेन गिब्सन, कुबलई खान से लेकर महात्मा गांधी एवं दलाई लामा जैसे न जाने कितने सिद्धार्थो ने इन शिक्षाओं का व्यावहारिक अनुप्रयोग कर एक मंगलकारी समाज को स्थापित करने का प्रयास किया। आज का मानव वर्तमान परिवेश मे रक्षक के स्थान पर भक्षक न बन जाए इसलिए आवश्यक है कि गौतम बुद्ध के उपदेशों को अपनाने पर एक बार पुनः बल दिया जाए। अप्प दीपों भव की परिकल्पना को स्वीकार करना आज की महती आवश्यकता है।

Tags: # BuddhaPurnima#Buddhasteachings#Buddhism#Gautambuddha#himachal#sidhivinayaktimesKullu
Previous Post

स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में 68 विस क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान 22 को

Next Post

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

“खनन माफिया ने शुक्र और पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा”

"खनन माफिया ने शुक्र और पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा"

पंजाब में मतदान का समय बढ़ाने को जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र

पंजाब में मतदान का समय बढ़ाने को जाखड़ ने आयोग को लिखा पत्र

“मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है हर मतदाता की सहभागिता”

"मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है हर मतदाता की सहभागिता"

24 मई को पैराग्लाइडर और पैरासिलिंग जैसी गतिविधियों पर रोक

24 मई को पैराग्लाइडर और पैरासिलिंग जैसी गतिविधियों पर रोक

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

923

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    496
    1789
    Visitors Today
    2716913
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us