सिधिविनायक टाइम्स शिमला। कांगड़ा जिले को लेकर हाल ही में जारी हिमाचल प्रदेश मानव विकास रिपोर्ट 2025 ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा जिले के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया है, जिससे यह जिला प्रदेश के सभी 12 जिलों में मानव विकास सूचकांक (HDI: 0.695) के मामले में सबसे निचले स्थान पर पहुँच गया है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि जबकि सोलन और लाहौल-स्पीति जैसे जिले तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं, कांगड़ा को जानबूझकर पीछे रखा गया है। उन्होंने इस स्थिति को ‘स्वाभिमान की हार’ बताया और कहा कि ‘कांगड़ा विंटर कार्निवल 2025’ जैसी सरकारी पहलों के नाम पर आयोजित आयोजन केवल जिले की बदहाली पर पर्दा डालने और व्यापारियों से अवैध उगाही करने का माध्यम बन गए हैं।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/mla-kishori-lal-inaugurates-electric-nalkoorajot-villagcosting/
कांग्रेस सरकार ने विकास परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया- त्रिलोक कपूर
भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने विकास परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक उत्पीड़न और आम जनता को दबाने के लिए कर रही है। 2025 की बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद कांगड़ा को पर्याप्त राहत नहीं दी गई। त्रिलोक कपूर ने चेतावनी दी कि कांगड़ा की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और भेदभावपूर्ण रवैये को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस जिले ने राज्य में कांग्रेस सरकार को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसे विकास सूचकांक में सबसे नीचे धकेलने वाली नीतियों के खिलाफ जनता अवश्य आवाज उठाएगी।
NEWS से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए SidhiVinayaktimes पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।




















