धर्मशाला, 16 जून (2026): देश में बढ़ती नशावृत्ति को रोकने और युवाओं को जागरूक करने के लिए जिला कांगड़ा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष मुहिम की शुरुआत होने जा रही है। जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में 17 जून से 26 जून तक धरातल और ऑनलाइन माध्यमों से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नशीले पदार्थों के घातक दुष्परिणामों के प्रति शिक्षित और सचेत करना है। आगामी 26 जून को ‘नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर देश भर में इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।
घर बैठे ऑनलाइन लें शपथ, मिलेगा सरकारी प्रमाणपत्र
जिला कल्याण अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस देशव्यापी मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लें। आम जनता को इस अभियान से सीधे जोड़ने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया गया है। नागरिक आधिकारिक लिंक dosje.gov.in पर जाकर नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ले सकते हैं और सरकार की ओर से जारी ‘कमिटमेंट सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया है।