Wednesday, January 14, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > धनसेवक को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी : मुख्यमंत्री सुक्खू

धनसेवक को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी : मुख्यमंत्री सुक्खू

कहा, बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार, लालच में बेचा ईमान

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Hamirpur, Himachal
0

हमीरपुर।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजेंद्र राणा ने अपना ईमान बेचा, इसलिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार हैं। उनसे जनता को पूछना चाहिए कि 14 महीने बाद क्यों दोबारा चुनाव की जरूरत पड़ गई। अब आकर जनता में रो रहे हैं और कह रहे कि सम्मान नहीं मिला, काम नहीं हुए, मैं बताता हूं सुजानपुर में बड़े काम हुए और बिकाऊ विधायक को सम्मान नहीं, भाजपा के सामान से भरा ब्रीफकेस चाहिए था। सुखविंदर सिंह ने कहा कि राजेंद्र राणा निजी स्वार्थ में अंधे हो चुके हैं, उन्हें जनता के कामों की नहीं, क्रशर की एनवायरमेंट क्लीयरेंस व होटल के लिए सड़क बनाने की फिक्र है। जो लोग जनसेवक नहीं, धनसेवक हैं, उन्हें राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम पसतल, कुठेड़ा व पटलांदर में जनसभाओं को संबोधित करते कहा कि बिकाऊ विधायक को सबक सिखाएं, उन्हें घर का मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। इसलिए वह सरकार गिराने की कोशिश के मुख्य सूत्रधार रहे। अब वह दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और जीतने के लिए तरह-तरह के प्रपंच रच रहे हैं। वह खूब पैसा बांट रहे हैं, अगर आपको देने की कोशिश करें तो डबल लें और वोट कांग्रेस को दें। हमीरपुर जिला और निचले हिमाचल को कांग्रेस से पहली बार मुख्यमंत्री मिला है। सुजानपुर की जनता एक बार मुख्यमंत्री खोकर बड़ी गलती कर चुकी है। यह चुनाव मुख्यमंत्री की कुर्सी या सरकार का नहीं है, बेईमान व ईमानदार के बीच है। लोकतंत्र और वोट की ताकत को बचाने के लिए भी यह चुनाव हो रहा है। सुजानपुर की जनता ईमानदार कैप्टन रणजीत को वोट दे। भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी बिकाऊ राणा को वोट नहीं देंगे।

मैं फिर आऊंगा, क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ को टिकने ना दें, क्योंकि यह चुनाव भविष्य की राजनीति की दशा व दिशा तय करेगा। 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कोई भी चुना विधायक और भाजपा खरीद फरोख्त की हिम्मत नहीं जुटा पाए। प्रदेश में साढ़े तीन साल तक कांग्रेस की सरकार है, कैप्टन रणजीत के साथ मिलकर मैं भी आपके लिए विधायक की तरह काम करूंगा। अभी तो चुनाव का समय है, बाद मैं फिर आऊंगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश में 15 महीने में हमारी सरकार ने जनहित के काम किए हैं। पहली कैबिनेट में ओपीएस दी, महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की शुरूआत की, जिसे रुकवाने के लिए भाजपा व जयराम ठाकुर ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, लेकिन बुधवार को चुनाव आयोग में फिर इस मामले की सुनवाई है। अगर इजाजत मिल गई तो 48 घंटे में फार्म जमा करा चुकी सभी पात्र महिलाओं के खाते में 3000 रुपए आ जाएंगे। आयोग से अनुमति नहीं मिली तो जून में एरियर सहित पूरी राशि देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर भी आपदा के समय प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री होते हुए क्षेत्र का विकास नहीं करवा सके। इसलिए 1 जून को लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के पक्ष में भी मतदान करें। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर, विधानसभा उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, लोकसभा प्रभारी अनीस अहमद, पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कुठेड़ा जोन प्रभारी बिक्रम ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

Tags: #cmhimachal#congress#congresshimachal#election#hamirpur#himachal#loksabhaelection2024#rajendrarana#sukhvindersinghsukhu
Previous Post

30 मई और 1 जून को ब्राॅकहस्ट से एसडीए क्राॅसिंग कसुम्पटी सड़क आवाजाही के लिए बंद

Next Post

केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन

केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन

30 को शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, जनसभा-जुलूस पर रहेगी पाबंदी

30 को शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, जनसभा-जुलूस पर रहेगी पाबंदी

जंगलों में भीषण आग से करोड़ों की संपदा राख, नाकाम सरकार दे इस्तीफा : सुरेश भारद्वाज

जंगलों में भीषण आग से करोड़ों की संपदा राख, नाकाम सरकार दे इस्तीफा : सुरेश भारद्वाज

टैंट की धुलाई करने छौंछ खड्ड में गए दो व्यक्तियों में से एक की दलदल में फंसने से मौत

व्यय पर्यवेक्षक ने देर रात कुनाल पत्थरी-सकोह में किया नाकों का निरीक्षण

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Protests against Chinese gold mining intensify in Kashi village of Kham

खाम के कशी गांव में चीनी गोल्ड माइनिंग के खिलाफ विरोध तेज

December 20, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

January 14, 2026
Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

January 14, 2026
Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

January 14, 2026
बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

January 14, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

330

Recent News

BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

2026/01/14 08:57:07pm
Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

2026/01/14 08:53:34pm
Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

2026/01/14 08:50:19pm
बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

2026/01/14 08:47:11pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    229
    5227
    Visitors Today
    2550574
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us