सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए दूरगामी लाभ वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में की गई 18 प्रतिशत की कटौती से निर्यात को नई मजबूती मिलेगी, जिससे घरेलू उद्योगों को अधिक ऑर्डर प्राप्त होंगे और कच्चे माल की मांग में वृद्धि होगी। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियां तेज़ होंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौते से विदेशी मुद्रा भंडार में इज़ाफा होगा और देश आर्थिक विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/ssentialgovernor-gulab-chand-kataria/
सुश्री गोस्वामी ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व की दो प्रमुख लोकतांत्रिक शक्तियां हैं और इस साझेदारी से वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होगी। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश को होने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे हिमाचली शाल, ऊनी उत्पाद, जड़ी-बूटियां, कांगड़ा चाय और राज्य में स्थापित उद्योगों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त आर्थिक नेतृत्व का परिणाम बताते हुए विपक्ष से राष्ट्रहित में सकारात्मक सहयोग की अपील की।





















