सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेलों में टीम चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए ट्रायल की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार बैडमिंटन की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों के चयन हेतु ट्रायल 21 जनवरी को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/old-vehicles-destroyed-at-himachals-vehicle-scrapping-centre/
पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल 22 जनवरी को सुबह 11 बजे बीसीएस स्कूल ग्राउंड में होंगे, जबकि पुरुष क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल 23 जनवरी को एचपीसीए ग्राउंड, लालपानी में निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कैरम की पुरुष और महिला टीमों का चयन एजी ऑफिस, रेलवे बोर्ड बिल्डिंग, शिमला में किया जाएगा। क्षेत्रीय खेल बोर्ड शिमला के अध्यक्ष द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारी, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं, उन्हें निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर ट्रायल देना होगा।





















