राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के गुजरेडा प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने वहां छात्रों और शिक्षकों से सीधे बातचीत करके ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की जमीनी हकीकत को जाना।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और ग्रामीण स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई, साफ-सफाई और अच्छे क्लासरूम की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश के शानदार प्रदर्शन की तारीफ भी की।

















