आगामी लोकसभा व उपचुनावों को लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है एक और जहाँ भाजपा ने अपने लोकसभा व उपचुनावों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस पार्टी में अभी भी प्रत्याशियों की सूची पर मंथन चल रहा है इसी कड़ी में पिछले रविवार को भी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों की सूची को लेकर मंथन किया गया इस बैठक में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बीते शनिवार को कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापिस लौट आये है कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा के उपचुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और निश्चित रूप से कांग्रेस चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करेगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की जयराम ठाकुर का काम झूठ बोलना है वो तो कुछ भी बोलते हैं और उन्हें हमारे किये हुये कोई भी काम नज़र नहीं आते मैं उनके बारे में क्या बोलूं जयराम ठाकुर के पलटू राम वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रतिभा सिंह हमारी प्रदेशाध्यक्ष हैं और उन्हीं की अगुवाई में हम चुनाव लड़ रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार की उपलब्धियों को हम जनता की अदालत में उठा रहे हैं और आने वाले लोक सभा और उप चुनावों को सभी एकजुट होकर लड़ेंगे वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए विधायकों पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा की यह झूठ बोल रहे हैं और भाजपा ने अब इनको गले लगाया है तो अब चुनावों में जनता इनको सबक सिखाएगी वही सुधीर शर्मा द्वारा एफआईआर वाली बात पर मुख्यमंत्री ने कहा की तथ्यों के आधार पर एफआईआर होती है देखते हैं क्या होता है प्रूफ भी तो होना चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा ने जो लोकतंत्र की हत्या की है उसका जवाब जनता जनमत के साथ देगी और इन्हें सबक भी सिखायेगी मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार ने 15 महीनो में जनहित के लिए फैसले उठाए हैं और और सरकार बनते ही हमारी पहली गारंटी ओपीएस की जारी की थी साथ महिलाओं को 1500 रुपए देने की भी गारंटी जारी कर दी है और लाहुल में महिलाओं के खाते में 1500 रुपए जा भी रहे हैं लेकिन भाजपा को यह गारंटिया नजर ही नहीं आ रही है