सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने खेल, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया। खेल क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करने वाले गुनगुन, सविता कुमारी, सुजल ठाकुर, प्रीति ठाकुर, निरजल और सुमन चड्डा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रकाश चंद बंसल, सराज अख्तर, निर्मला राजपूत, नीलाक्ष शर्मा, यश पाल और रेणु कौशल को भी सम्मानित किया गया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में आपदा प्रबंधन में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें जगत राम, सीता राम, रंगीला राम, सुरम सिंह, नितेश शर्मा, दिनेश कुमार (दोनों), तथा राजीव तन्वर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/kullu-police-achievesolves-kasocase/
अन्य विभागों एवं संस्थाओं से नन्द लाल, सरवन कुमार, अमित कुमार, श्याम लाल, डॉ. जयचंद महलवाल, कमलकांत शर्मा और अमित कुमार गौतम को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के रमेश चंद, आशीष कुमार, अश्वनी कुमार, रवि कुमार, सनी कुमार और डॉ. वैभव वशिष्ठ को भी प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। शिक्षा एवं सुरक्षा सेवाओं में योगदान देने वाले नरेंद्र कुमार मुसाफिर, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सन्नी चंदेल, राकेश कुमार (जेओए आईटी) और पूजा (जेओए आईटी) को भी सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पण और सेवा भाव से ही जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।





















